Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

February 22, 2026

दूसरे दलों में आम आदमी पार्टी की सेंध जारी, कई ने थामा दामन, किसानों को समर्थन देने रुद्रपुर पहुंचेंगे आप प्रभारी

आम आदमी पार्टी का उत्तराखंड में अपना कुनबा बढ़ाने का अभियान जारी है। इसके तहत दूसरे दलों में लगातार सेंध मारी जा रही है। सदस्यता अभियान के जरिए लोगों को पार्टी में शामिल कराया जा रहा है।

आम आदमी पार्टी का उत्तराखंड में अपना कुनबा बढ़ाने का अभियान जारी है। इसके तहत दूसरे दलों में लगातार सेंध मारी जा रही है। सदस्यता अभियान के जरिए लोगों को पार्टी में शामिल कराया जा रहा है। इससे इस पार्टी के सदस्य उत्साहित हैं। वहीं, मुख्य दल भाजपा और कांग्रेस की नींद उड़ना स्वाभाविक है। उधर, किसानों की एक मार्च को रुद्रपुर में आयोजित महापंचायत में आप के प्रदेश प्रभारी पहुंचेंगे और उन्हें समर्थन देंगे।
आज देहरादून में धर्मपुर विधानसभा में आम आदमी पार्टी ने उत्तराखंड में भी केजरीवाल सदस्यता अभियान के तहत प्रदेश प्रवक्ता योगेन्द्र सिंह चैहान के नेतृत्व में कश्यप समाज के प्रदेश युवा मोर्चा अध्यक्ष एवं अखिल भारतीय कश्यप समाज समन्वय मोर्चा ते जयेन्द्र कश्यप, राजेश शर्मा, युवा नेता अर्चित कुकरेती, अभिषेक भुटानी आदि ने अपने समर्थकों के साथ आप पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
इस अवसर पर आप प्रवक्ता योगेन्द्र चैहान ने आप उपाध्यक्ष विशाल चैधरी समेत अन्य पदाधिकारियों की मौजूदगी में सभी को फलूमालाएं पहनाते हुए उन्हें पार्टी की टोपी पहनाई। इस अवसर पर आप उपाध्यक्ष विशाल चौधरी ने कहा कि अब बदलाव का समय आ चुका है। आज लगातार युवा आप पार्टी में जुड़ने का कार्य कर रहे हैं।
आप प्रवक्ता योगेन्द्र चैहान ने कहा कि लगातार बढ़ रहे आम आदमी पार्टी के परिवार को अब कोई भी दल और ताकत नहीं रोक सकती है। आने वाला समय बदलाव का है। जो यहां के युवा अच्छी तरह समझ चुके हैं। आज जनता मंहगाई की मार झेल रही है, लेकिन इस सरकार को जनता से कोई सरोकार नहीं है।
वहीं कश्यप समाज के जयेन्द्र कश्यप ने कहा कि वो आप पार्टी की नीतियों से बेहद प्रभावित हुए। उन्होंने कहा कि यहां भी विकास की गंगा बहाई जा सकती थी, लेकिन यहां की सरकार की इच्छाशक्ति ही नहीं है। कार्यक्रम में सुशील सैनी, त्रिलोक सजवाण, भूपेन्द्र फरासी, आप प्रवक्ता संजय भट्ट, श्याम बाबू पांडे, सीमा रावत आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।


उधर, आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता संजय भट्ट ने देहरादून के धर्मपुर स्थित मथुरावाला में बीजेपी व कांग्रेस के पूर्व महामंत्री, बूथ अध्यक्ष, उप प्रधान, वार्ड मेम्बर पदाधिकारी सहित कई कार्यकर्ताओं को आप पार्टी में शामिल किया।
इस दौरान आप में शामिल होने वालों में कांग्रेस की पूर्व वार्ड अध्यक्ष सारिका कम्बोज, पूर्व उप प्रधान मदन कम्बोज, रविन्द्र कम्बोज महामंत्री मथुरावाला कांग्रेस, प्रमोद कश्यप महामंत्री मथुरावाला भाजपा, मनोज कम्बोज बूथ अध्यक्ष मथुरावाला धर्मपुर के साथ ही राजेन्द्र कुमार, राजेश कश्यप, लक्की कम्बोज, सुनील कश्यप, संजय कश्यप, सोनू सिंह, राजकुमार, जय कुमार, मनीष, सर्वेश कम्बोज, राजेश कम्बोज, छोटू वर्मा, पूरन सिंह कुलदीप वर्मा समेत कई कार्यकर्ताओं ने बीजेपी का दामन छोड़ कर आम आदमी पार्टी की सदस्यता ली।
इस दौरान आप में शामिल बीजेपी-कांग्रेस पदाधिकारियों ने इन दलों में अपनी उपेक्षा और सरकार की जनता के प्रति जिम्मेदारियों को ना निभाना, नेताओं की आम जनता से दूरी को आप में शामिल होने की मुख्य वजह बताया।
इस दौरान प्रदेश प्रवक्ता संजय भट्ट ने कहा कि लोग बड़ी संख्या में केजरीवाल मॉडल की ओर आकर्षित हो कर आप का दामन थाम रहे हैं। इसका एक कारण बीजेपी के जीरो वर्क सीएम भी हैं। जिसके चलते बीजेपी कार्यकर्ताओं का अब उत्तराखंड की बीजेपी सरकार से मोह भंग हो रहा है। इस मौके पर धर्मपुर के संगठन मंत्री सुशील सैनी, फाउंडर मेम्बर राजू सिंह, पप्पू यादव बद्री विशाल, समसुद्दीन खान समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
किसानों को समर्थन देंगे आप के प्रदेश प्रभारी
किसानों के संगठनों की ओर से कल रुद्रपुर में बुलाई गई महापंचायत में आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया भी पहुचेंगे और किसान महापंचायत को अपना समर्थन देंगे।
आप के उत्तराखंड प्रभारी ने कहा कि किसानों को दिल्ली बॉर्डर पर धरना प्रदर्शन करते हुए कई महीने हो गए हैं, लेकिन केन्द्र सरकार की निरंकुशता से किसानों का दमन लगातार जारी है। उन्होंने कहा कि सभी किसान काले कृषि कानूनों के खिलाफ लामबंद हैं। केन्द्र सरकार अभी भी किसानों की अनदेखी कर रही है। इस दौरान कई किसान अपनी जान की शहादत दे चुके हैं, लेकिन केन्द्र सरकार ने अभी भी किसानों की सुध नहीं ली है।


उन्होंने बताया कि ,तीन कृषि कानूनों के खिलाफ जहां सभी किसान संगठन एक जुट हैं, वहीं आम आदमी पार्टी भी शुरु से ही काले कृषि कानूनों के विरोध में किसानों के साथ खड़ी है। आप पार्टी के मुख्य संरक्षक अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली और दिल्ली बॉर्डर पर किसान संगठनों को अपना पूर्ण रुप से सहयोग दिया है। उन्होंने कहा कि आप पार्टी ने पहले भी किसानों के हक में कुंमाऊं की 7 विधानसभाओं में आप सांसद भगवंत मान की अगुवाई में किसान न्याय यात्रा का आगाज किया था। इसमें सैंकडों की संख्या में किसानों और आप कार्यकर्ताओं ने पहुंचकर इस यात्रा को सफल बनाया था। इसके अलावा अरविंद केजरीवाल जी ने भी मेरठ में किसान महापंचायत में पहुंचकर किसानों को अपना पूर्ण समर्थन दिया। इसमें उत्तराखंड से भी कई किसान भाई पहुंचे थे।

Bhanu Bangwal

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *