Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

March 5, 2026

जियो प्लेटफॉर्म्स ने डैन बेली को बनाया प्रेसिडेंट, अब वैश्विक बाजारों पर नजर

जियो प्लेटफॉर्म्स लिमिटेड (JPL) ने अपने अंतरराष्ट्रीय कारोबार को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए डैन बेली को कंपनी का प्रेसिडेंट नियुक्त किया है। कंपनी के मुताबिक, बेली जियो के इंटरनेशनल बिजनेस इनिशिएटिव्स का नेतृत्व करेंगे और लंदन से काम करते हुए रिलायंस जियो इन्फोकॉम के चेयरमैन आकाश अंबानी को रिपोर्ट करेंगे। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

टेलीकॉम, टेक्नोलॉजी और निवेश बैंकिंग क्षेत्र में तीन दशकों से अधिक का अनुभव रखने वाले डैन बेली इससे पहले डॉयचे बैंक के टेक्नोलॉजी, मीडिया और टेलीकॉम (TMT) प्रैक्टिस के चेयरमैन रह चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने वैश्विक स्तर पर कई बड़े कॉरपोरेट्स और निवेशकों को रणनीतिक सौदों और टेलीकॉम सेक्टर के महत्वपूर्ण ट्रांजैक्शंस पर सलाह दी है। जियो प्लेटफॉर्म्स की एग्जीक्यूटिव कमेटी में शामिल होकर वह कंपनी की व्यापक रणनीतिक योजनाओं में भी योगदान देंगे। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

कंपनी की हालिया एजीएम में संकेत दिया गया था कि जियो का अगला विकास चरण भारत से आगे वैश्विक बाजारों तक विस्तार पर केंद्रित रहेगा। पिछले एक दशक में जियो ने डिजिटल प्लेटफॉर्म्स और कनेक्टिविटी के जरिए भारत में बड़े पैमाने पर बदलाव किया है और अब कंपनी इन्हीं क्षमताओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ले जाने की तैयारी में है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

आकाश अंबानी ने कहा कि डैन बेली लंबे समय से कंपनी के भरोसेमंद सलाहकार रहे हैं और वैश्विक टेलीकॉम एवं टेक इकोसिस्टम की गहरी समझ के साथ जियो में अहम भूमिका निभाएंगे। वहीं डैन बेली ने कहा कि भारत में जियो द्वारा बनाए गए स्केल और प्रभाव ने उन्हें हमेशा प्रभावित किया है और इस कहानी को वैश्विक स्तर तक ले जाना एक महत्वपूर्ण अवसर है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

विशेषज्ञों के मुताबिक, यह नियुक्ति जियो की उस रणनीति की ओर इशारा करती है जिसमें कंपनी अपने डिजिटल प्लेटफॉर्म्स, तकनीकी क्षमताओं और साझेदारियों के जरिए अंतरराष्ट्रीय बाजारों में दीर्घकालिक उपस्थिति बनाने की दिशा में कदम बढ़ा रही है।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।

Bhanu Bangwal

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *