Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

March 21, 2026

जेएम फाइनेंशियल की रिपोर्ट में जियो की बढ़त बरकरार, मोबाइल और ब्रॉडबैंड दोनों में नंबर वन

ब्रोकरेज फर्म जेएम फाइनेंशियल के अनुसार भारतीय टेलीकॉम बाजार में रिलायंस जियो की बढ़त और मजबूत हुई है। फर्म की ताजा रिपोर्ट में कहा गया है कि कंपनी मोबाइल सेवाओं के साथ-साथ होम ब्रॉडबैंड और 5G फिक्स्ड वायरलेस इंटरनेट में भी आगे बनी हुई है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

जेएम फाइनेंशियल के मुताबिक जनवरी 2026 की सब्सक्राइबर रिपोर्ट के रुझानों से पता चलता है कि जियो ने महीने के दौरान सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक जोड़े। कंपनी से करीब 16 लाख नेट वायरलेस यूजर जुड़े। वहीं भारती एयरटे ने लगभग 12 लाख ग्राहक जोड़े, जबकि वोडाफोन आइडिया के करीब 7 लाख ग्राहक घटे। ये आंकड़े भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (TRAI) के डेटा पर आधारित हैं। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

जेएम फाइनेंशियल के अनुसार जियो 41 प्रतिशत से ज्यादा हिस्सेदारी के साथ देश की सबसे बड़ी वायरलेस कंपनी बनी हुई है। रिपोर्ट में कहा गया कि एयरटेल दूसरे नंबर पर बनी हुई है, लेकिन वोडाफोन आइडिया लगातार पिछड़ रही है। होम ब्रॉडबैंड कारोबार में भी जियो की बढ़त जारी रही। जनवरी में कंपनी ने करीब 7.8 लाख नए होम ब्रॉडबैंड ग्राहक जोड़े और कुल बाजार में लगभग 42 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ शीर्ष स्थान बनाए रखा। विश्लेषकों के मुताबिक इसके पीछे जियोएयरफाइबर की लगातार मजबूत होती मांग है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

रिपोर्ट में कहा गया कि 5G फिक्स्ड वायरलेस इंटरनेट बाजार यानी एयरफाइबर मार्केट में जियो की हिस्सेदारी 70 प्रतिशत से ज्यादा है, जिससे कंपनी को शुरुआती बढ़त मिली है। विश्लेषकों का मानना है कि आने वाले समय में यही सेगमेंट टेलीकॉम सेक्टर की ग्रोथ को आगे बढ़ा सकता है। जेएम फाइनेंशियल ने कहा कि फाइबर और वायरलेस ब्रॉडबैंड दोनों पर एक साथ विस्तार करने की जियो की रणनीति प्रतिस्पर्धियों की तुलना में तेजी से बढ़ रही है और इससे कंपनी की बाजार स्थिति मजबूत रह सकती है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

विश्लेषकों के अनुसार मजबूत ग्राहक वृद्धि और ब्रॉडबैंड विस्तार से रिलायंस इंडस्ट्रीज के डिजिटल कारोबार को तेजी से आगे बढ़ा सकती है। 5G और होम इंटरनेट सेवाओं की बढ़ती हिस्सेदारी भविष्य में प्रति ग्राहक कमाई (ARPU) और नकदी प्रवाह को बेहतर बना सकती है, जिसे निवेशकों के लिए सकारात्मक संकेत माना जा रहा है।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।

Bhanu Bangwal

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *