Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

February 25, 2026

महिला दिवस पर देहरादून में जुलूस निकालेगी जनवादी महिला समिति, ये रहेंगे मुख्य मुद्दे

महिलाओं के मुख्य मुद्दों को लेकर अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन आठ मार्च को जनवादी महिला समिति देहरादून में जुलूस निकालेगी। ये जुलूस राजपुर रोड स्थित गांधी पार्क से शुरू होगा और जिला मुख्यालय स्थित शहीद स्मारक स्थल पर पहुंचकर जनसभा में परिवर्तित होगा। इसका फैसला समिति की जिला कार्यकारिणी की बैठक में किया गया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

बैठक में संगठन की प्रांतीय उपाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी इन्दु नौडियाल ने कहा कि उत्तराखंड अपने शांत वातावरण के लिये जाना जाता था। अब डबल इंजन की सरकार के चलते महिलाओं सहित आमजन खुद को बहुत असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अंकिता भंडारी, गुंजन व प्रीति सहित कई बेटियों को हमने खोया है। कानून व्यवस्था की स्थिति चरमरा गयी है। ऊंची पहुंच वाले भाजपा से सम्बन्धित अपराधियों को सरकारी संरक्षण मिल रहा है। ऐसे में असमाजिक तत्व बेखौफ होकर अपराध कर रहे हैं। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उन्होंने कहा कि आठ मार्च को बेहतर व सुरक्षित जीवन के संवैधानिक अधिकार के सवाल के साथ ही कामकाजी महिलाओं के सवालों को भी पुरजोर तरीके से उठाया जाएगा। बैठक की अध्यक्षता करते हुए माला गुरुंग ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था कि वर्ष 2022 तक किसानों की आय दोगुनी हो जायेगी, लेकिन उन्होंने अमेरिका से किये गये व्यवसायिक समझौते से साबित कर दिया है कि उन्हें किसानों की कोई परवाह नहीं है। इसके साथ ही चार श्रम संहिताओं ने कामकाजी महिलाओं के समान कार्य के लिये समान वेतन का सपना छीन लिया है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

बैठक में 24 मार्च को दिल्ली में आयोजित रैली में बढ़- चढ़ कर हिस्सेदारी करने का निर्णय भी लिया गया। वक्ताओं ने बढती बेरोजगारी और महंगाई पर आक्रोश जताते हुए कहा कि रोजगार विहीनता के चलते युवा आत्महत्या तक करने को मजबूर हो रहे हैं। बस्तियों में मालिकाना हक की मांग लम्बे समय से रही है, लेकिन सरकार स्मार्ट सिटी व ऐलीवेटेड रोड के नाम पर लोगों को बेघर करने पर उतारु है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। बैठक का संचालन सीमा लिंगवाल ने किया। बैठक में नूरेशा अंसारी, सुरेशी, सुमित्रा रावत, शाकम्भरी रावत, बिन्दा मिश्रा, शांता थपलियाल, सुनीता, शबनम आदि ने चर्चा में हिस्सेदारी की।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।

Bhanu Bangwal

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *