एसआरएचयू में उत्साह के साथ मनाया गया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस
देहरादून के डोईवाला क्षेत्र में स्थित स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय (एसआरएचयू) जौलीग्रांट में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर महिलाओं के योगदान को सम्मान देने और उनके सशक्तिकरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
एसआरएचयू के मानव संसाधन विभाग की ओर से नर्सिंग सभागार में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय के अध्यक्ष डॉ. विजय धस्माना ने अपने संदेश में कहा कि एसआरएचयू की नारी शक्ति संस्थान की प्रगति और पहचान की मजबूत आधारशिला है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय में कार्यरत महिलाओं का समर्पण, नेतृत्व क्षमता और संवेदनशीलता शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा और सामुदायिक विकास के क्षेत्रों में सकारात्मक परिवर्तन ला रही है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
मुख्य अतिथि एसआरएचयू के महानिदेशक (शैक्षणिक विकास) डॉ. विजेन्द्र चौहान ने समाज के निर्माण और प्रगति में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका की सराहना की। उन्होंने कहा कि आज महिलाएँ शिक्षा, स्वास्थ्य, विज्ञान और प्रशासन सहित हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा और नेतृत्व क्षमता का परिचय दे रही हैं। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
इस अवसर पर हिम्स प्रिंसिपल (एडमिनिस्ट्रेशन) डॉ. रेनू धस्माना ने महिलाओं की शक्ति, आत्मनिर्भरता और समाज निर्माण में उनकी भूमिका पर प्रेरणादायक विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि आज की महिला केवल परिवार की आधारशिला ही नहीं, बल्कि शिक्षा, विज्ञान, स्वास्थ्य और नेतृत्व के क्षेत्रों में भी नई ऊँचाइयाँ प्राप्त कर रही है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
नर्सिंग अधीक्षक डॉ. रीना हाबिल ने महिलाओं को आत्मविश्वास, शिक्षा और निरंतर प्रयास के माध्यम से अपने सपनों को साकार करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न गतिविधियों के साथ केक कटिंग समारोह भी आयोजित किया गया, जिसमें विश्वविद्यालय की महिला शिक्षकों, कर्मचारियों और छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।

Bhanu Bangwal
लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।


