इंटरनेशनल शॉटोकन कराटे यूनियन ने कराटे को बढ़ावा देने वाले लोगों को किया सम्मानित
अंतरराष्ट्रीय शॉटोकन कराटे यूनियन जापान ने अंतरराष्ट्रीय पांचवी डिग्री ब्लैक बेल्ट में कराटे को प्रोत्साहन देनें व इसको आगे बढ़ाने के लिए किये गये कार्यों के लिए उत्तराखंड के सात लोगों को सम्मानित किया। इस लोगों को एक समारोह में स्मृति चिह्न दिया गया। देहरादून के एस्ले हॉल स्थित एक हॉटल में आयोजित कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेस उपाध्यक्ष व सलाहकार सुरेन्द्र कुमार, पत्रकार व प्रोफेसर सुभाष गुप्ता, पत्रकार व फिल्म उद्योग से जुड़े सतीश शर्मा, कांग्रेस उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना, रंगकर्मी वीके डोभाल, प्रकाष जोशी, पत्रकार असद खान को अंतरराष्ट्रीय कराटे यूनियन के चेयरमैन शिराज अहमद ने सम्मानित किया।
इस अवसर पर शिराज अहमद ने कहा कि इन सभी लोगों नें कराटे को उत्तराखंड में प्रोत्साहित करने के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया है। पिछले 15 वर्षों से जुड़ो कराटे को प्रोत्साहन देनें व लोगों को प्रशिक्षण दिलानें में इन सभी का योगदान भुलाया नहीं जा सकता है। उन्होनें कहा की अंतरराष्ट्रीय कराटे यूनियन के ग्रैंड मास्टर शिहान केंन्जिरो कवानबे जापान ने उपरोक्त सभी लोगों की संस्तुति की है, जिसके आधार पर उपरोक्त अवार्ड व पुरस्कार दिये गये हैं।
इस अवसर पर कांग्रेसल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष व सलाहकार सुरेन्द्र कुमार नें अंतराश्ट्रीय कराटे यूनियन के ग्रैंड मास्टर शिहान केंन्जिरो कवानबे जापान और फांउडर अध्यक्ष शिराज अहमद का धन्यवाद अदा किया। कहा कि जुड़ो कराटे केजहां खेल है, वहीं लोगों को आत्मरक्षा की विधि भी मिलती है। इसके माध्यम से उत्तराखंड के हजारो छात्र छात्राओं व युवको नें इसका प्रशिक्षण प्राप्त कर स्वयं को इस योग्य बनाया है कि वो औरों को भी इस विद्या को सिखा सकें।



