ग्राफिक एरा में आधुनिक मैटीरियल्स पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन
देहरादून स्थित ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी में हाइब्रिड मैटेरियल्स विषय पर तीन दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का समापन हो गया। इस सम्मेलन में देश-विदेश के विशेषज्ञों, शोधकर्ताओं और शिक्षाविदों ने कार्बन नैनोट्यूब, ग्राफीन आधारित मटेरियल्स और स्वच्छ ऊर्जा तकनीकों पर गहन मंथन किया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
समापन समारोह को संबोधित करते हुए नेशनल फिजिकल लैबोरेट्री के वैज्ञानिक डा. भानुप्रताप सिंह ने कहा कि आज का युग तेजी से हो रहे तकनीकी विकास का युग है, जहां तकनीक केवल सुविधाएं प्रदान करने तक सीमित नहीं है। यह समाज, उद्योग और अर्थव्यवस्था को नई दिशा देने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
तीन दिवसीय इस अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में 10 तकनीकी सत्रों में 60 शोध पत्र प्रस्तुत किए गए। इनमें नैनो टेक्नोलॉजी, स्मार्ट मटेरियल्स, ऊर्जा भंडारण प्रणालियां, हरित तकनीक, औद्योगिक नवाचार और अनुसंधान में नई विधियों से जुड़े पहलुओं पर चर्चा की गई। सम्मेलन में देश-विदेश से प्रतिभागी ऑनलाइन और ऑफलाइन माध्यम से जुड़े। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
इस अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के डिपार्मेंट ऑफ फिजिक्स और नेशनल फिजिकल लैबोरेट्री ( सीएसआईआर) ने संयुक्त रूप से किया। सम्मेलन में स्कॉटलैंड के यूनिवर्सिटी ऑफ स्ट्रैथक्लाइड के प्रो. डिनो जारोसिंस्की, आईआईटी रोपड़ के प्रो. गगन कुमार, ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर क्लीन एनर्जी रिसर्च के निदेशक डा. बी. एस. नेगी, डिपार्टमेंट हेड डा. फतेह सिंह गिल के साथ अन्य शिक्षक शिक्षिकाएं और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।

Bhanu Bangwal
लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।


