Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

February 24, 2026

कोटद्वार के दीपक के समर्थन में आगे आया इंसानियत मंच, मुकदमा वापस लेने की मांग

कोटद्वार में मुस्लिम व्यापारी की मदद के लिए आगे आने वाले दीपक कुमार और विजय रावत के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के खिलाफ उत्तराखंड इंसानियत मंच आगे आया है। मंच के प्रतिनिधिमंडल ने डीआईजी लॉ एंड ऑर्डर धीरेन्द्र गुंज्याल से मुलाकात की और मुकदमा वापस लेने की मांग की। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

मंच के डॉ. रवि चोपड़ा ने कहा कि दीपक कुमार के खिलाफ दर्ज मुकदमा पूरी तरह से झूठा है। इसे वापस लिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि दीपक ने जो काम किया वह भाईचारे को बढ़ाता है और संवैधानिक मूल्यों की रक्षा करता है। उसके खिलाफ मुकदमा किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

कमला पंत ने कहा कि जिस तरह से एक के बाद एक सांप्रदायिक घटनाएं हो रही हैं, वह चिंताजनक है। स्पष्ट तौर पर दिख रहा है कि पुलिस ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने में ढील बरत रही है। त्रिलोचन भट्टत्रने कहा कि वे कल कोटद्वार में दीपक के साथ थे। दीपक के साथ पुलिस का बर्ताव ठीक नहीं है। उनसे मिलने गए तीन युवकों को कई घंटे तक पुलिस ने थाने में बिठाया रखा। दीपक पूरी तरह से पुलिस का सहयोग कर रहा है। पुलिस के कहने पर उसने एक अपील भी जारी की। इसके बावजूद उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

प्रतिनिधिमंडल में परमजीत सिंह कक्कड़, निर्मला बिष्ट, मंजू नेगी, डॉ. एसएन सचान, हरवीर सिंह कुशवाहा, विजय भट्ट और हरि ओम पाली भी शामिल थे। डीआईजी ने आश्वासन दिया कि इस मांग को वे अपने उच्च अधिकारियों तक पहुंचाएंगे और जरूरी कार्रवाई की जाएगी। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

ये है प्रकरण
उत्तराखंड के पौड़ी जिले में स्थित कोटद्वार के पटेल मार्ग में एक कपड़ों की दुकान के नाम को लेकर विवाद शुरू हुआ था। ये दुकान मुस्लिम व्यक्ति की है और बाबार नाम से इस दुकान के नाम को लेकर हिंदुवादी संगठनों से जुड़े लोग दुकान में पहुंच गए। ये लोग दुकानदार से दुकान का नाम बदलने को कह रहे थे। इस दौरान पड़ोस में जिम चलाने वाले दीपक कार्की ने बीच बचाव कर बजरंग दल के लोगों का विरोध किया। उन्होंने कहा कि वे कौन होते हैं दुकान का नाम बदलने वाले। इस दौरान दीपक से जब उसका नाम किसी ने पूछा तो उसने मोहम्मद दीपक बताया। इस मामले में दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

मुस्लिम व्यक्ति की दुकान में घुसकर नाम बदलने के लिए धमकाने वालों का दुसहास देखिए। जब इन लोगों का दीपक ने विरोध किया तो बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने दीपक के खिलाफ ही मुकदमा दर्ज करा दिया। आरोप है कि 26 जनवरी को कुछ युवकों ने बजरंग दल से जुड़े कार्यकर्ताओं के साथ अभद्र व्यवहार किया। इस घटना के विरोध में बाद में बड़ी संख्या में बजरंग दल के कार्यकर्ता कोटद्वार पहुंचे। दूसरे जिलों से आए कार्यकर्ताओं ने पहले शहर में जुलूस निकाला और बाद में मालवीय उद्यान में एकत्र होकर प्रदर्शन किया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

प्रदर्शन के दौरान माहौल उस समय और तनावपूर्ण हो गया, जब कुछ प्रदर्शनकारी दीपक के जिम के बाहर पहुंच गए। स्थिति को बिगड़ते देख पुलिस को मौके पर अतिरिक्त बल तैनात करना पड़ा और काफी मशक्कत के बाद प्रदर्शनकारियों को वहां से हटाया गया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

यह विवाद बढ़ने के बाद पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए दो अलग-अलग मुकदमे दर्ज किए हैं। दुकानदार वकील अहमद की तहरीर पर दो नामजद और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ दुकान का नाम बदलने की धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं, कानून-व्यवस्था और सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने के आरोप में 30 से 40 अज्ञात लोगों के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

दीपक के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज
इस पूरे प्रकरण में दोनों पक्षों की ओर से पुलिस को तहरीर सौंपी गई थी, जिसके आधार पर कार्रवाई की गई है। पुलिस ने मोहम्मद दीपक उर्फ दीपक कार्की के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया है। उनके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 115(2), 191(1), 351(2) और 352 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार, फिलहाल दर्ज की गई सभी धाराएं जमानती हैं। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

सोशल मीडिया में बढ़ी लोकप्रियता
घटना के बाद से एक सप्ताह में दीपक कुमार की ऑनलाइन लोकप्रियता में तेजी से वृद्धि हुई है। 26 जनवरी से पहले उनके फेसबुक पर करीब 1,500 फॉलोअर्स थे। सोमवार तक यह संख्या बढ़कर 4.3 लाख से ज्यादा हो गई थी। इंस्टाग्राम पर, उनके फॉलोअर्स की संख्या एक हफ्ते पहले करीब 1,000 से बढ़कर सोमवार शाम तक 5 लाख से ज्यादा हो गई। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

31 जनवरी को गरमाया मामला
31 जनवरी को बजरंग दल के 30 से 40 सदस्य देहरादून और ऋषिकेश से कोटद्वार आए। दीपक के घर और काम की जगह के बाहर प्रदर्शन किया। इन लोगों ने नारे लगाए और वीडियो बनाए। दीपक ने इस मामले में कहा है कि 26 जनवरी को जो हुआ, उसके बाद बजरंग दल के बड़ी संख्या में सदस्य मेरे जिम और घर के पास जमा हो गए। वे मेरे खिलाफ जोर-जोर से नारे लगाने लगे, लेकिन मैं उनके सामने नहीं झुका। मैं नफरत के आगे नहीं झुकूंगा और जब भी जरूरत होगी, इंसानियत के लिए खड़ा रहूंगा।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।

Bhanu Bangwal

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *