महंगाई कम होने का नहीं ले रही नाम, दो दिन की राहत के बाद फिर बढ़ाए गए पेट्रोल और डीजल के दाम
देश में नवरात्र में भी महंगाई थमने का नाम नहीं ले रही है। पेट्रोल और डीजल के दाम लगातार बढ़ रहे हैं।
देश में नवरात्र में भी महंगाई थमने का नाम नहीं ले रही है। पेट्रोल और डीजल के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। तर्क दिया जा रहा है कि कोविड वैक्सीन भी फ्री लगाई जा रही है। ऐसे में धन जुटाया जा रहा है। देश में पेट्रोल-डीजल में दो दिनों तक कोई बदलाव न करने के बाद ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने गुरुवार यानी 14 अक्टूबर, 2021 को एक बार फिर से दोनों ईंधनों के दामों में जबरदस्त बढ़ोतरी कर दी है। आज राजधानी दिल्ली में पेट्रोल और डीजल दोनों ही 35-35 पैसे प्रति लीटर महंगे हुए हैं। दिल्ली में आज पेट्रोल 104.79 रुपये प्रति लीटर और डीजल 93.54 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है। वहीं, मुंबई में पेट्रोल 36 पैसे महंगा हुआ है और आज 110.75 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है। डीजल में 37 पैसों की बढ़ोतरी हुई है और इसका रेट 101.40 रुपये प्रति लीटर है। वहीं, एक दिन पहले सीएनजी और पीएनजी के दाम भी बढ़ाए गए थे।अंतरराष्ट्रीय बाजार में दामों में गिरावट, फिर भी बढ़े दाम
बता दें कि यह बढ़ोतरी तब की गई है, जब बुधवार को अंतरराष्ट्रीय कच्चा तेल बाजार में गिरावट आई थी। कल अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.54 प्रतिशत टूटकर 82.97 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। इसके पहले क्रूड 83 डॉलर प्रति बैरल की दर से ऊपर चल रहा था, लेकिन दो दिनों से तेल के दाम घरेलू बाजार में स्थिर थे। भारत कच्चे तेल का शुद्ध आयातक है। इसलिए इसकी घरेलू कीमतों पर क्रूड में उतार-चढ़ाव का सीधा असर होता है।
प्रमुख शहरों में रेट
दिल्ली में पेट्रोल 104.79 रुपये प्रति लीटर और डीजल 93.54 रुपये प्रति लीटर, मुंबई में पेट्रोल 110.75 प्रति लीटर औक डीजल 101.40 रुपये प्रति लीटर, कोलकाता में पेट्रोल 105.43 रुपये प्रति लीटर और डीजल 96.63 रुपये प्रति लीटर, चेन्नई में पेट्रोल 102.10 रुपये प्रति लीटर और डीजल 97.93 प्रति लीटर, बेंगलुरु में पेट्रोल रुपये 108.44 प्रति लीटर और डीजल 99.26 प्रति लीटर, भोपाल में पेट्रोल रुपये 117.52 प्रति लीटर और डीजल 113.37 रुपये प्रति लीटर, लखनऊ में पेट्रोल-101.81 रुपये प्रति लीटर और डीजल 93.96 रुपये प्रति लीटर, पटना में पेट्रोल 108.04 रुपये प्रति लीटर और डीजल 100.07 रुपये प्रति लीटर, चंडीगढ़ मे पेट्रोल 100.86 रुपये प्रति लीटर और डीजल 93.34 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।
अपने शहर में ऐसे चेक करें रेट
आप एक SMS के जरिए अपने फोन से ही पेट्रोल-डीजल की कीमतें जान सकते हैं। इसके लिए आप इंडियन ऑयल SMS सेवा के तहत मोबाइल नंबर 9224992249 पर SMS भेज सकते हैं। आपका मैसेज कुछ ऐसा होगा- RSP<स्पेस>पेट्रोल पंप डीलर कोड. अपने इलाके का RSP कोड। आप साइट पर जाकर चेक कर सकते हैं। यह मैसेज भेजने का बाद आपके फोन में लेटेस्ट फ्यूल प्राइस की जानकारी आ जाएगी।




