Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

March 5, 2026

चीन के कदम पर भारत का पलटवार, चीनी नागरिकों के पर्यटक वीजा किए निलंबित

चीन के कदम के खिलाफ भारत ने भी सख्त रुख अपनाया और चीनी नागरिकों को जारी किए गए पर्यटक वीजा को निलंबित कर दिया है। इंटरनेशनल एयर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन (IATA) ने भी इस बारे में जानकारी दी है।

चीन के कदम के खिलाफ भारत ने भी सख्त रुख अपनाया और चीनी नागरिकों को जारी किए गए पर्यटक वीजा को निलंबित कर दिया है। इंटरनेशनल एयर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन (IATA) ने भी इस बारे में जानकारी दी है। भारत की ओर से चीनी पर्यटकों को टूरिस्ट वीजा नहीं देने का फैसला तब हुआ है, जब चीन 20,000 से अधिक भारतीय छात्रों को वापस लौटने की अनुमति नहीं दे रहा है। इन छात्रों को चीन में अपनी पढ़ाई छोड़कर तब भारत आना पड़ा, जब 2020 की शुरुआत में कोविड-19 महामारी शुरू हुई।
भारत को लेकर 20 अप्रैल को जारी एक सर्कुलर में IATA ने कहा कि चीन (पीपुल्स रिपब्लिक) के नागरिकों को जारी किए गए टूरिस्ट वीजा अब वैध नहीं हैं। IATA ने यह भी कहा कि 10 साल की वैधता वाले पर्यटक वीजा अब मान्य नहीं हैं। IATA लगभग 290 सदस्यों वाली एक वैश्विक एयरलाइन निकाय है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने 17 मार्च को कहा था कि भारत ने बीजिंग से इस मामले में “सौहार्दपूर्ण रुख” अपनाने का आग्रह किया है, क्योंकि सख्त प्रतिबंधों की निरंतरता हजारों भारतीय छात्रों के शैक्षणिक करियर को खतरे में डाल रही है।
बागची ने कहा कि चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने 8 फरवरी को कहा था कि चीन इस मामले को समन्वित तरीके से देख रहा है और विदेशी छात्रों को चीन लौटने की अनुमति देने की व्यवस्था की जांच की जा रही है। मैं स्पष्ट कर दूं कि आज तक, चीनी पक्ष ने भारतीय छात्रों की वापसी के बारे में कोई स्पष्ट प्रतिक्रिया नहीं दी है। हम चीनी पक्ष से अपने छात्रों के हित में एक अनुकूल रुख अपनाने का आग्रह करना जारी रखेंगे और यह कि वे जल्द से जल्द सुविधा प्रदान करें।
भारत चीन पर मेडिकल की पढ़ाई कर रहे 23,000 से अधिक भारतीय छात्रों की वापसी की अनुमति देने के लिए दबाव बना रहा है। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने पिछले महीने अपने चीनी समकक्ष वांग यी की नई दिल्ली की हालिया यात्रा के दौरान इस मुद्दे को उठाया था। चीन अपने कुछ मित्र देशों जैसे पाकिस्तान, थाईलैंड और सोलोमन द्वीप समूह के छात्रों को वापस आने की अनुमति देता रहा है, लेकिन भारतीय छात्रों के साथ-साथ चीन में काम कर रहे भारतीयों के सैकड़ों परिवार के सदस्यों को वापस यात्रा करने की अनुमति देने पर वह चुप है।

Bhanu Bangwal

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *