उत्तराखंड में हर दिन हत्या, डकैती, चोरी और बलात्कार की घटनाएं, 16 फरवरी को राज भवन कूच में यही रहेगा कांग्रेस का मुख्य मुद्दाः धस्माना
कांग्रेस नेता एवं एआईसीसी सदस्य व उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने राज्य में बिगड़ती कानून व्यवस्था पर प्रदेश सरकार पर सियासी हमला बोला। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के व्यस्ततम पलटन बाजार में सरेआम युवती की हत्या, हरिद्वार में रविदास जयंती के कार्यक्रम में दो लोगों की हत्या, ऋषिकेश में युवती की हत्या, प्रदेश के अलग अलग इलाकों में चोरी, लूटपाट व डकैती की घटनाएं एक बार फिर साबित कर रही हैं कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह चौपट हो चुकी है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
देहरादून स्थित अपने कैंप कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि प्रदेश में अपराधियों के मन से पुलिस का खौफ पूरी तरह से समाप्त हो चुका है। हालत इतने बिगड़ गए हैं कि अपराधी राजधानी की पलटन बाजार जैसे भीड़ भाड़ वाले इलाके में युवती पर धारदार हथियार से हमला कर उसकी हत्या कर रहा है। ऋषिकेश में भी इसी प्रकार से युवती की हत्या कर दी गई। हरिद्वार में भी दिन दहाड़े रविदास जयंती पर आयोजित भंडारे में हुई गोलीबारी में दो लोगों की हत्या हुई। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
कांग्रेस नेता धस्माना ने कहा कि प्रदेश में पुलिसिंग नाम की कोई चीज नहीं है। उन्होंने कहा कि पलटन बाजार में हुई युवती की हत्या की घटना में मृत युवती ने बीती 31 जनवरी को कोतवाली पुलिस को अपनी जान को खतरा बताया गया था। इसके बावजूद पुलिस ने उस शिकायत पर कोई ध्यान नहीं दिया। उन्होंने कहा कि अराजक और अपराधी तत्व जहां मर्जी आपराधिक घटनाओं को बेखौफ अंजाम दे रहे हैं। पुलिस कुछ मामलों में अपराधियों को गिरफ्तार करने पर ही अपनी पीठ थपथपा रही है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि महिलाओं के खिलाफ हिंसा के मामलों में उत्तराखंड पहले ही पर्वतीय राज्यों में शीर्ष स्थान पर है और अब हत्या लूट डकैती में भी अपने पड़ोसी राज्य उत्तरप्रदेश को कड़ी टक्कर दे रहा है। आगामी 16 फरवरी को राजधानी देहरादून में आयोजित कांग्रेस के राजभवन घेराव में प्रदेश की ध्वस्त पड़ी कानून व्यवस्था मुख्य मुद्दों में से एक रहेगी।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।

Bhanu Bangwal
लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।


