Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

April 7, 2026

देहरादून सहित उत्तराखंड के कई जिलों में अप्रैल माह में भी नहीं चले पंखे, झमाझम बारिश, मौसम हुआ सर्द, जानिए मौसम का पूर्वानुमान

ये तो वर्ष 1983 वाला मौसम हो गया है। जब अप्रैल माह में इतनी बारिश हुई कि लोगों की स्वेटर संदूक से बाहर निकल गई थी। 14 और 15 अप्रैल को। ये दिन मैं कभी भूल नहीं सकता हूं। बड़ी बहनों में दूसरे नंबर की बहन की शादी थी। 14 अप्रैल को बारात आई और 15 को विदाई हुई। गनीमत ये थी कि पिताजी देहरादून में एनआईवीएच में नौकरी करते थे। टैंट और सजावट तो आंधी में उड़ गए। फिर एनआईवीएच में एक बड़े हाल में बरातियों के बैठने का इंतजाम किया गया। वहीं, भोजन का भी इंतजाम हुआ। अगले दिन बहन के ससुराल में बारिश के चलते उनके पड़ोसी के बरामदे में भोजन पानी का इंतजाम किया गया। हालांकि, उनके घर से सटा बड़ा मैदान था। वो भी देहरादून के लुनिया मोहल्ले में। तब शहर में पलटन बाजार से सटे मोहल्ले में इतनी जगह मिलना बहुत बड़ी बात थी। खैर अब मैं असल मुद्दे पर आता हूं। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

देहरादून सहित उत्तराखंड के कई जिलों में शुरु हुआ बारिश का दौर
आज मंगलवार सात अप्रैल की सुबह से ही देहरादून में आसमान में बादल छाए हुए हैं। बीच बीच में हल्की बारिश के दौर भी चल रहे हैं। सोमवार को भी देहरादून में झमाझम बारिश हुई। नतीजा ये निकला कि दोबारा से सर्दी लौट आई है। हालांकि, होली से पहले देहरादून में दो या तीन दिन लोगों ने पंखे चलाए होंगे। फिर पंखे चलाने की नौबत उन घरों में तो नहीं आई, जिन लोगों ने छत में बारिश से होने वाले नुकसान से बचने के लिए टिन शेड लगाए हुए हैं। कुल मिलाकर देहरादून में मौसम सुहावना है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

मौसम का पूर्वानुमान
राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, आज सात अप्रैल को उत्तरकाशी, देहरादून, टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ जिले में अनेक स्थानों पर गर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। शेष जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। 3000 मीटर या उससे अधिक की ऊंचाई पर बर्फबारी भी हो सकती है। आठ अप्रैल को राज्य के सभी जिलों में और नौ से 13 अप्रैल तक अधिकांश जिलों में इसी तरह का मौसम रहने वाला है। सात और आठ अप्रैल के लिए राज्य के कई जिलों में ओरेंज और अन्य जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन दो दिन ओले गिर सकते हैं और तेज हवा चल सकती है। नौ अप्रैल के लिए कुछ पर्वतीय जिलों के लिए येलो अलर्ट है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

देहरादून का तापमान
आज मंगलवार सात अप्रैल की पूर्वाह्न करीब पौने 11 बजे देहरादून का अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया था। इसके न्यूनतम 13 डिग्री रहने की संभावना है। आठ से 14 अप्रैल तक देहरादून का अधिकतम तापमान क्रमशः 17, 21, 24, 26, 26, 27, 28 डिग्री रह सकता है। इस दौरान न्यूनतम तापमान 10, 11, 13, 13, 13, 14, 15 डिग्री रहने का पूर्वानुमान है।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।

Bhanu Bangwal

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *