Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

March 27, 2026

हर दिन एक जैसी सब्जी खाकर हो गए परेशान तो बनाइए ये लाजवाब सब्जी, अंगुलियां चाटने को हो जाएंगे मजबूर

अमूमन बरसात के दिनों में हमें ना तो सब्जी की क्लालिटी ही मिलती है और ना ही हम तय कर पाते हैं कि किस सब्जी को पकाएं। घर में शाम के समय तो बच्चों का भी मां से एक ही सवाल होता है कि आज खाने में क्या सब्जी बन रही है। वहीं, जवाब में बैंगन, आलू, गोभी आदि को सुनकर बच्चे भी परेशान हो जाते हैं। क्योंकि ऐसी सब्जी को खाकर वे भी बोर होने लगते हैं। यही हाल बड़ों का भी है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

हर दिन पनीर और चीकन, मटन तो बनाया नहीं जा सकता है। ऐसे में हम सब्जी की अनोखी वैराइटी बताएंगे तो स्वाद भी अलग मिलेगा और सब पसंद करेंगे। यहां हम आपको ऐसी ही सब्जी की एक अनोखी रेसिपी शेयर कर रहे हैं। इसे पढ़कर आप भी चौंक जाएंगे। साथ ही यदि घर में पकाते हो तो हो सकता है सभी पसंद करें। हो सकता है कि सभी अंगुलियां चाटने को मजबूर हो जाएं। चलिए हम इस सब्जी को बनाने की रेसिपी बताने जा रहे हैं। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

सब्जी बनाने के लिए सामग्री
8 छोटी प्याज
2 बड़े टमाटर
2 टेबल स्पून तेल
1 टीस्पून जीरा
1 पिन्च हींग
1 बारीक कटी हुई प्याज
1 टेबल स्पून बेसन
1 टीस्पून लहसुन,अदरक का पेस्ट
1 टीस्पून धनिया पाउडर
1 टीस्पून लाल मिर्ची पाउडर
1/4 टीस्पून हल्दी पाउडर
1 टीस्पून गर्म मसाला पाउडर
2 टेबल स्पून दही
1 टेबल स्पून फ्रेश क्रीम
1 कप पानी
1 टमाटर बड़े टुकड़ो में कट किया हुआ
स्वादानुसार नमक
2 हरी मिर्च
1 टीस्पून कसूरी मेथी
थोड़ा सा बारीक कटा हुआ हरा धनिया (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

सब्जी बनाने की विधि
सबसे पहले हम 8 छोटी प्याज को छीलकर चाकू की मदद से ऊपर से थोड़ा क्रॉस में कट लगा देते हैं। अब 2 बड़े टमाटर लेकर इस पर भी चाकू की मदद से क्रॉस का निशान बना लें। अब स्टीमर में इसे पानी डालकर गर्म करने के लिए रख दीजिए। पानी गर्म होने के बाद अब स्टीमर की प्लेट में प्याज और टमाटर को अरेंज कर लीजियें। अब इसे ढक कर 7-8 मिनट के लिए तेज आंच पर स्टीम कर लीजिए। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

करीब आठ के बाद प्याज और टमाटर स्टीम हो जाएंगे। अब टमाटर के क्रॉस के निशान के तरफ से इसका छिलका निकाल लें और इसे मैश कर लें। अब एक कढ़ाई लीजियें अब इसमें डालियें 2 टेबल स्पून तेल, 1 टीस्पून जीरा, 1 पिन्च हींग और 1 बारीक कटी हुई प्याज को हल्का सा भून लीजिए। प्याज को हल्का सा भून लेने के बाद अब इसमें 1 टेबल स्पून बेसन मिला दीजियें कलछी से चलाते हुए और इसे अच्छे से भून लीजिए। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

प्याज और बेसन अच्छे से भून लेने के बाद अब इसमें मैश किए हुए टमाटर, 1 टी स्पून लहसुन,अदरक का पेस्ट, 1 टी स्पून धनिया पाउडर, 1 टीस्पून लाल मिर्ची पाउडर, 1/4 टीस्पून हल्दी पाउडर, 1 टीस्पून गर्म मसाला पाउडर मिला लें और इन मसालों को अच्छी तरह से भून लें। मसाला अच्छे से भून लेने के बाद अब इसमें 2 टेबल स्पून दही, 1 टेबल स्पून फ्रेश क्रीम मिला दें। अब इसमें एक कप पानी डालकर इसे ढक कर धीमी आंच पर 7-8 मिनट के लिए पका लीजिए। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

आठ मिनट ग्रेवी को पकाने के बाद इसमें स्टीम की हुई प्याज, 1 टमाटर बड़े टुकड़ो में कट किया हुआ, स्वादानुसार नमक, 2 हरी मिर्च और 1 टीस्पून कसूरी मेथी अब इन सब चीजों को अच्छे से मिक्स कर दीजियें और फिर से इसे ढक कर धीमी आंच पर 7-8 मिनट के लिए पका लीजियें। अब स्वादिष्ट सब्जी बनकर तैयार है। गैस बंद कर दीजियें और अब इसमें ऊपर से थोड़ा सा बारीक कटा हुआ हरा धनिया डाल दीजियें और मिला दीजियें।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *