गृह मंत्रालय ने उत्तराखंड पुलिस के पदक विजेताओं जारी किए नाम, देखें सूची, डीजीपी ने पढ़ाया पाठ
गृह मंत्रालय भारत सरकार की ओर से उत्तराखण्ड पुलिस के अधिकारियों और कर्मचारियों को वर्ष 2019-2020 के लिए दिए जाने वाले केन्द्रीय गृह मंत्री का अति उत्कृष्ट सेवा पदक एवं उत्कृष्ट सेवा पदक की घोषणा कर दी गई। इसमें उत्तराखंड से केन्द्रीय गृह मंत्री का अति उत्कृष्ट सेवा पदक 64 कार्मिकों को दिया जाएगा। इसके अलावा केन्द्रीय गृह मंत्री का उत्कृष्ट सेवा पदक के लिए 87 नाम तय किए गए हैं।देखें सूची






डीजीपी ने पढ़ाया पुलिस की छवि का पाठ
आज पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड अशोक कुमारने पुलिस मुख्यालय स्थित सभागार में पदोन्नत प्रशिक्षणाधीन पुलिस उपाधीक्षकों को जन शिकायतों का निवारण एवं पुलिस छवि सुधार पर पाठ पढ़ाया। उन्होंने पीड़ित केन्द्रित के साथ ही पुलिसिंग और फील्ड पुलिसिंग के बारे में टिप्स दिए। पीड़ित को न्याय दिलाने, सही जांच करने, जनता की शिकायतों का सही निस्तारण कर पुलिस की छवि में सुधार कर अच्छी पुलिस व्यवस्था बनाने पर उन्होंने जोर दिया। उन्होने कहा कि पुलिस फोर्स में पुलिस उपाधीक्षक एक महत्वपूर्ण पद है आप अपने कर्तव्य का निर्वाहन निष्ठा, लगन एवं पारदर्शिता से करते हुये उत्तराखण्ड में मित्र पुलिस की भूमिका को साकार करने, जनता व पुलिस के मध्य आपसी सामंजस्य एवं जनसहभागिता से अपराधों के नियंत्रण करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देंगे।



