Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

February 16, 2026

पश्चिम बंगाल में बोले गृह मंत्री अमित शाह, कोरोना खत्म होते ही लागू करेंगे संशोधित नागरिकता कानून, ममता बोलीं-फालतू बात

पश्चिम बंगाल के दौरे पहुंचे अमित शाह ने संशोधित नागरिकता कानून को लागू करने को लेकर गुरुवार को बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि संशोधित नागरिकता कानून एक वास्तविकता है और तृणमूल कांग्रेस इसको लेकर कुछ नहीं कर सकती।

कोरोनाकाल में ठंडे बस्ते में चले गए नागरिकता कानून को लेकर एक बार फिर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हवा दे दी है। दो दिन के पश्चिम बंगाल के दौरे पहुंचे अमित शाह ने संशोधित नागरिकता कानून को लागू करने को लेकर गुरुवार को बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि संशोधित नागरिकता कानून एक वास्तविकता है और तृणमूल कांग्रेस इसको लेकर कुछ नहीं कर सकती। उल्लेखनीय है कि सीएए को लेकर वर्ष 2019 के अंत और 2020 की शुरुआत में व्यापक विरोध प्रदर्शन हुए थे। इसके तहत दिल्ली के शाहीनबाग समेत देश के कई हिस्सों में बड़े विरोध प्रदर्शन हुए थे। लंबे समय से कहा जा रहा था कि सरकार ने इसे ठंडे बस्ते में डाल दिया है।
पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी जिले में शाह ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस यह अफवाह फैला रही है कि नागरिकता कानून कभी भी जमीनी धरातल पर नहीं उतरेगा, लेकिन मैं उन्हें बता देना चाहता हूं कि हम सीएए को लागू करेंगे। जब कोविड महामारी खत्म हो जाएगी, इसे लागू किया जाएगा। ममता दीदी घुसपैठ चाहती हैं, लेकिन सीएए एक हकीकत है, जिसको अमल में लाया जाएगा।
शाह ने कहा, मैं आज उत्तरी बंगाल आया हूं। मैं यह कहना चाहता हूं कि जितनी जल्दी कोविड महामारी खत्म होगी। हम संशोधित नागरिकता कानून को लागू करेंगे। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इस पर प्रतिक्रिया दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यही उनकी योजना है। वो संसद में बिल क्यों नहीं ला रहे हैं। वो 2024 में वापस सत्ता में नहीं लौट रहे हैं। यह मैं आपको बता देना चाहती हूं। मैं नहीं चाहती कि किसी के नागरिकता के अधिकारों को कोई नुकसान पहुंचे। हमारी एकता ही हमारी ताकत है। वो एक साल बाद यहां आए हैं। हर बार आते हैं और ऐसी फालतू की बात करते हैं।

Bhanu Bangwal

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *