Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

March 4, 2026

हिमालय के योगी की एनएसई पूर्व प्रमुख को भेजी गई मेल-आप बहुत बढ़िया दिख रही हैं, बालों को बांधने के अलग-अलग तरीके सीखो

देश के सबसे बड़े स्टॉक एक्सचेंज नेशनल स्टॉक एक्सचेंज की पूर्व प्रमुख चित्रा रामकृष्ण से सीबीआई ने बाजार हेराफेरी मामले यानी मार्केट मैनिपुलेशन के मामले में उनके मुंबई स्थित आवास पर 12 घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की।

देश के सबसे बड़े स्टॉक एक्सचेंज नेशनल स्टॉक एक्सचेंज की पूर्व प्रमुख चित्रा रामकृष्ण से सीबीआई ने बाजार हेराफेरी मामले यानी मार्केट मैनिपुलेशन के मामले में उनके मुंबई स्थित आवास पर 12 घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) की पूर्व सीईओ और प्रबंध निदेशक चित्रा (59 वर्ष) के खिलाफ हिमालय में रहने वाले एक अज्ञात “योगी” के साथ कथित रूप से गोपनीय जानकारी साझा करने के लिए जांच चल रही है, जिसने उनके फैसलों को भी प्रभावित किया।
सेबी की रिपोर्ट में आरोप लगाया गया है कि रामकृष्ण ने योगी के साथ एनएसई की वित्तीय और कारोबारी योजनाओं, लाभांश परिदृश्य, वित्तीय नतीजों सहित क्लासीफाइड जानकारी साझा की। सेबी ने ईमेल के आधार पर कहा कि रामकृष्ण इस व्यक्ति से 2015 में कई बार मिलीं। उन्होंने 2013 से 2016 तक स्टॉक एक्सचेंज की कमान संभाली थी।
हिमालय में रहने वाले इस अज्ञात व्यक्ति ने rigyajursama@outlook.com ईमेल आईडी का इस्तेमाल किया। रामकृष्ण ने सेबी को बताया कि यह ईमेल आईडी हिमालय पर रहने वाले सिद्ध पुरुष/योगी द्वारा चलाया जा रहा था। जब उनसे पूछा गया कि कैसे, हिमालय में रहकर, योगी ईमेल का इस्तेमाल करते थे और नियमित रूप से संपर्क में रहते थे। इस पर चित्रा ने उत्तर दिया कि जहां तक मेरी जानकारी है कि उनकी अलौकिक शक्तियों की वजह से उन्हें फिजिकल को-ऑर्डिनेट की जरूरत नहीं है। उन्होंने सेबी को बताया कि मैं उनसे कई बार पवित्र स्थानों पर मिली हूं। हालांकि कोई लोकेशन को-ऑर्डिनेट्स नहीं दिए गए हैं।
एनएसई की पूर्व प्रमुख ने अज्ञात योगी को आध्यात्मिक ताकत बताते हुए कहा कि मैं लगभग 20 साल पहले गंगा के तट पर पहली बार उनसे मिली थी। इसके बाद, सालों तक मैंने कई व्यक्तिगत और व्यावसायिक मामलों पर उनका मार्गदर्शन लिया है। चूंकि वह अपनी मर्जी से मिलते थे और इसलिए मेरे पास उनके स्थान के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। मैंने उनसे एक ऐसा जरिया बताने को कहा, जिससे जब भी मुझे जरूरत महसूस हो, मैं उनका मार्गदर्शन प्राप्त कर सकूं। तदनुसार, उन्होंने मुझे एक आईडी दी, जिस पर मैं उनसे अपनी बात कह सकती थी।
सेबी के आदेश में दोनों के बीच हुए ई-मेल का भी जिक्र है। योगी के द्वारा 17 फरवरी 2015 को भेजे गए एक ईमेल में कहा गया है, मैं अगले महीने सेशेल्स जा रहा हूं, तो तुम भी तैयार रहो। कांचना और भार्गव के साथ कंचन लंदन जाए या तुम दोनों बच्चों के साथ न्यूजीलैंड जाओ। उससे पहले ही सेशेल्स चलने का प्रयास करूंगा। 18 फरवरी, 2015 को एक ई-मेल में अज्ञात व्यक्ति ने रामकृष्ण को लिखा कि आज आप बहुत बढ़िया दिख रही हैं। आपको अपने बालों को बांधने के अलग-अलग तरीके सीखने चाहिए जो आपके लुक को दिलचस्प और आकर्षक बना देंगे।

Bhanu Bangwal

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *