Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

March 20, 2026

देहरादून सहित उत्तराखंड के सभी जिलों में झमाझम बारिश, गिरा तापमान, पंखे स्विच ऑफ, लोगों ने निकाले गर्म कपड़े

होली के दौरान ही उत्तराखंड के मैदानी जिलों में मौसम इतना गर्म हो गया था कि लोगों ने गर्म कपड़े भी संदूक, बेड या फिर आलमारी में संभाल दिए थे। अब मार्च माह में ही मौसम ने ऐसी पलटी मारी की गर्म कपड़ों की जरूरत महसूस होने लगी। आज लगातार दूसरे दिन भी राजधानी देहरादून में सुबह से ही झमाझम बारिश हो रही है। यही हाल राज्य के अन्य मैदानी जिलों के साथ ही पर्वतीय जिलों का भी है। ऐसे में एक बार फिर से तापमान में भारी गिरावट दर्ज की जा रही है। साथ ही मार्च माह में फरवरी माह जैसे मौसम का अहसास हो रहा है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उत्तराखंड का मौसम
पिछले तीन चार दिनों से राज्यभर में बारिश का दौर चल रहा है। पर्वतीय क्षेत्र में ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी भी हो रही है। वहीं, कल गुरुवार की सुबह से दिन भर रूक रूक कर बारिश का जो दौर चला, वह आज शुक्रवार 20 मार्च को भी जारी है। हालांकि, राजधानी देहरादून में बीच बीच में तेज बारिश के कुछ एक दौर चले और ज्यादातर रिमझिम बारिश हो रही है। ऐसे में राज्य के उन सब जिलों में सर्दी लौट आई है, जहां गर्मी के चलते पंखे चालू हो गए थे। अब एक बार फिर पंखे स्विच ऑफ हो चुके हैं। साथ ही गर्म कपड़े आज के लिए तो लोगों ने निकाल लिए हैं। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उत्तराखंड में मौसम का पूर्वानुमान
राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, आज शुक्रवार 20 मार्च को राज्य के सभी जिलों में अधिकांश स्थानों पर गर्जन और आकाशीय बिजली चमकने के साथ हल्की से मध्यम बारिश संभावित है। 3000 मीटर या उससे अधिक की ऊंचाई वाले क्षेत्र में बर्फबारी भी हो सकती है। 21 मार्च को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ जिले में कहीं कहीं हल्की से मध्यम बारिश, तीन हजार मीटर या अधिक ऊंचाई पर बर्फबारी की संभावना है। देहरादून, टिहरी, नैनीताल में कहीं कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश गर्जन और आकाशीय बिजली चमकने के साथ हो सकती है। शेष जिले शुष्क रह सकते हैं। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

22 से 24 मार्च तक राज्य के अधिकांश पर्वतीय जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम, 25 और 26 मार्च को बहुत हल्की से हल्की बारिश गर्जन के साथ हो सकती है। साथ ही 3300 मीटर या उससे अधिक की ऊंचाई वाले क्षेत्र में बर्फबारी संभावित है। शेष जिलों में मौसम शुष्क रह सकता है। पिछले 24 घंटों में राज्य के मैदानी क्षेत्र में अधिकतम तापमान सामान्य से काफी कम, पर्वतीय क्षेत्र में सामान्य से अत्यधिक कम रहा। अनुमान है कि अगले 24 घंटों में राज्य के अनेक स्थानों पर अधिकतम तापमान में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है। उसके बाद दो तीन दिन में तीन से पांच डिग्री की वृद्धि संभावित है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

दो दिन का अलर्ट
आज 20 मार्च के लिए देहरादून, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, चंपावत, पिथौरागढ़ जिले के लिए कहीं कहीं भारी बारिश, भारी बर्फबारी, गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने, ओलावृष्ट, 40 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से झोंकेदार हवाओं के चलने की संभावना है ओरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही पर्वतीय जिलों में कहीं कहीं बारिश के तीव्र दौर, हरिद्वार, उधमसिंह नगर, टिहरी, पौड़ी, अल्मोड़ा, नैनीताल जिले में कहीं कहीं आकाशीय बिजली चमकने और तेज हवाओं का येलो अलर्ट है। 23 मार्च के लिए राज्य के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

देहरादून का तापमान
शुक्रवार 20 मार्च की सुबह करीब पौने 11 बजे तक देहरादून का तापमान अधिकतम सीमा 14 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया था। इसके न्यूनतम 10 डिग्री रहने की संभावना है। 21 से 27 मार्च तक देहरादून का अधिकतम तापमान क्रमशः 21, 22, 22, 23, 24, 26, 24 डिग्री रह सकता है। इस दौरान न्यूनतम तापमान 11, 12, 12, 12, 14, 15, 14 डिग्री रहने का पूर्वानुमान है।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।

Bhanu Bangwal

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *