Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

February 21, 2026

नहीं रहे चमोली जिले के वरिष्ठ पत्रकार हरीश बिष्ट, एम्स ऋषिकेश में हुआ निधन

चमोली जिले के वरिष्ठ पत्रकार हरीश बिष्ट का आज शुक्रवार 15 अप्रैल की सुबह करीब 39 साल की उम्र में निधन हो गया। वह पिछले एक सप्ताह से एम्स ऋषिकेश में भर्ती थे। उनके निधन पर पत्रकार को भी गहरा आघात पहुंचा है।

चमोली जिले के वरिष्ठ पत्रकार हरीश बिष्ट का आज शुक्रवार 15 अप्रैल की सुबह करीब 39 साल की उम्र में निधन हो गया। वह पिछले एक सप्ताह से एम्स ऋषिकेश में भर्ती थे। उनके निधन पर पत्रकार को भी गहरा आघात पहुंचा है। अपने पीछे वह पिता, पत्नी और तीन बच्चों को छोड़ गए हैं।
मृदु भाषी हरीश बिष्ट ने वर्ष 2002 में पत्रकारिता आरंभ की थी। इस दौरान उन्होंने दैनिक जागरण, हिंदुस्तान सहित कई पत्र पत्रिकाओं में काम किया। इन दिनों वह दैनिक जागरण के गोपेश्वर मुख्यालय में सेवाएं दे रहे थे। वह गोपेश्वर के निकट दोगणी गांव के मूल निवासी थे। बताया जा रहा है कि दो माह पूर्व उनकी माताजी का भी निधन हो गया था। उनके पिताजी लकवे के अटैक के चलते अस्पताल में भर्ती थे। करीब एक सप्ताह पूर्व वह अपने पिता को अस्पताल के लेकर घर पहुंचे। इसी बीच वह बेहोश हो गए।
आनन फानन उन्हें गोपेश्वर चिकित्सालय ले जाया गया। जहां से श्रीनगर मेडिकल कॉलेज रैफर कर दिया गया। इसके बाद ब्रेन हेमरेज की वजह से उन्हें एम्स ऋषिकेश रैफर किया गया। जहां आज सुबह उनकी मौत हो गई। चमोली जिले के पत्रकार देवेंद्र रावत, क्रांति भट्ट सहित अन्य मीडिया कर्मियों ने हरीश बिष्ट के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि हमने अपना प्यारा साथी खो दिया है।

Bhanu Bangwal

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *