Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

March 28, 2026

ग्राफिक एरा की लैब में होगी अब सड़कों, इमारतों और पुलों में लगी सामग्री की जांच

देहरादून स्थित ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी में अब सड़कों, पुलों और इमारतों में इस्तेमाल की गई सामग्री की गुणवत्ता की जांच भी होगी। नेशनल एक्रीडिटेशन बोर्ड फॉर टेस्टिंग एंड कैलिब्रेशन लैबोरेट्रीज (एनएबीएल) ने इसके लिए ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी को मान्यता दी है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

ग्राफिक एरा को एनएबीएल से मान्यता मिलना न केवल इसकी उच्च गुणवत्ता का प्रमाण है, बल्कि इसे अंतर्राष्ट्रीय मानकों के अनुरूप एक विश्वस्तरीय प्रशिक्षण केंद्र के रूप में भी स्थापित करता है। इसके लिए एनएबीएल ने ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी को आईएसओ/आईइसी 17025:2017 सर्टिफिकेट जारी करके जनरल रिक्वायरमेंट्स फॉर द कॉम्पिटेंस ऑफ टेस्टिंग एंड कैलिब्रेशन लैबोरेट्रीज का दर्जा दिया है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

 

ग्राफिक एरा की मैटेरियल्स टेस्टिंग लैब अब और अधिक सशक्त होकर सरकारी संस्थानों, निजी कंपनियों और इन्फ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं में इस्तेमाल की जाने वाली सामग्री की गुणवत्ता की जांच की प्रमाणित सेवाएं प्रदान कर सकेगी। आधुनिक तकनीक और उन्नत उपकरणों से लैस इस लब में कंक्रीट, मिट्टी, स्टील, सीमेंट, ईट एग्रीगेट्स और बिट्यूमेन जैसी निर्माण सामग्री की जांच की जा सकती है। साथ ही नॉन डिस्ट्रक्टिव टेस्टिंग की सुविधा भी उपलब्ध है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

ग्राफिक एरा की यह उपलब्धि उसकी शोध उत्कृष्टता और उद्योगों के साथ मजबूत साझेदारी का प्रतीक है। इससे न केवल छात्रों को बेहतर व्यावहारिक अनुभव मिलेगा बल्कि उद्योगों की जरूरत के अनुरूप कौशल विकसित करने में भी मदद मिलेगी। ग्राफिक एरा के कुलपति डा. नरपिंदर सिंह ने कहा कि सिविल इंजीनियरिंग की इस लैब में एनएबीएल के मानकों के अनुसार जांच करने और सटीक रिपोर्ट देने के लिए पर्याप्त टेक्नोलॉजी और विशेषज्ञों की सेवाएं उपलब्ध है।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।

Bhanu Bangwal

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *