ग्राफिक एरा के छात्र विकास को मिली पोलैंड में फैलोशिप
देहरादून स्थित ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के छात्र विकास को पोलैंड की इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मोलीक्यूलर मैकेनिज्म और पोलिश एकेडमी ऑफ साइंसेज ने फैलोशिप के लिए चुन लिया है। ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के फार्मेसी के छात्र विकास पोलैंड में रहकर अल्जाइमर रोग पर शोध कर रहे थे। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
ग्राफिक एरा प्रबंधन के सहयोग से पोलैण्ड में उनके लिए तमाम व्यवस्थायें कराई गई थीं। विकास ने अल्जाइमर डिज़ीज़ रिसर्च प्रोजेक्ट एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. प्रियांक पुरोहित के पर्यवेक्षण में पूरा किया जिसमें उन्हें आशाजनक परिणाम मिले। विकास को पोलैंड में रहकर अपनी शोध जारी रखने के लिए यह फैलोशिप दी गई है।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।

Bhanu Prakash
लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।



