ग्राफिक एरा में छात्रों को भारतीय ज्ञान प्रणाली से जोड़ने की पहल
देहरादून स्थित ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी में भारतीय ज्ञान प्रणाली के अंतर्गत एनईपी सारथी पहल के तहत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। इसमें छात्र छात्राओं को भारत की समृद्ध सांस्कृतिक, बौद्धिक एवं वैज्ञानिक विरासत से जोड़ने की पहल की गई। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
कार्यक्रम की शुरुआत कुलपति डा. नरपिंदर सिंह ने केक काटकर की। कार्यक्रम में श्लोक संग्राम, क्रिएट फ्रॉम कल्चर, रूट्स रीलोडेड एवं सेपरेट द मिथ फ्रॉम द मैनुस्क्रिप्ट जैसी विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिनमें छात्र छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इन गतिविधियों ने छात्र छात्राओं को सीखने के साथ-साथ भारतीय संस्कृति को बेहतर तरीके से समझने का अवसर दिया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
कार्यक्रम का आयोजन ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी की एनईपी सारथी की टीम ने किया। कार्यक्रम में एनईपी सारथी कोऑर्डिनेट डा. सुधीर जोशी, को कॉर्डिनेटर डा. गगन बंसल और प्रभात सिंह के साथ अन्य शिक्षक शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।

Bhanu Bangwal
लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।



