Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

March 23, 2026

पूर्व मंत्री यशपाल आर्य का भव्य स्वागत, भाजपा छोड़कर विधायक बेटे के साथ हुए थे कांग्रेस में शामिल, बोले-भाजपा में तानाशाही

भाजपा को छोड़कर कांग्रेस में विधायक बेटे के साथ वापसी करने वाले पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य का आज कांग्रेस मुख्यालय में भव्य स्वागत किया गया।

भाजपा को छोड़कर कांग्रेस में विधायक बेटे के साथ वापसी करने वाले पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य का आज कांग्रेस मुख्यालय में भव्य स्वागत किया गया। स्वागत समारोह में प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह, पूर्व सीएम हरीश रावत, कांग्रेस उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना, पूर्व विधायक दिनेश अग्रवाल समेत कांग्रेस के सभी प्रमुख नेता शामिल रहे। इस मौके पर यशपाल आर्य ने कहा कि मेरा शरीर भाजपा में था आत्मा साढ़े चार साल कांग्रेस में ही थी।
उन्होंने कहा कि मैं कांग्रेस के नेतृत्व व कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के आगे नतमस्तक हूँ। बोलते बोलते कई बार यशपाल आर्य भावुक भी हुए। उन्होंने कहा कि जो ये नारा लगाते थे कि कांग्रेस मुक्त भारत बनाना है, उनको भाजपा मुक्त उत्तराखंड बना कर 2022 में जवाब देंगे। उसके लिए पार्टी मेरी जो भी डयूटी लगाएगी, मैं उसे पूरा करूंगा। यशपाल आर्य ने कहा कि भाजपा में कोई लोकतंत्र नहीं। आप केवल उनका कहना मानो और उनसे सबक लेते रहो। आपको अपनी बात या राय रखने का कोई अधिकार नहीं। उन्होंने कहा कि ऐसी तानाशाही को देश व प्रदेश से समाप्त किया जाए। इसके लिए मैं पूरी ताकत लगाऊंगा।

नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि यशपाल आर्य कुछ दिनों के लिए कुछ अपरिहार्य कारणों से हमसे अलग जरूर हुए, लेकिन उनका मन व दिल हमेशा कांग्रेस में ही बस्ता था। इसी कारण आज वे एक बार फिर आत्मा और शरीर दोनों समेत कांग्रेस परिवार में शामिल हैं। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने आर्य का स्वागत करते हुए कहा कि आज कार्यकर्ताओं में जो उत्साह देखने को मिल रहा है, उससे लगता ही नहीं कि आर्य कभी हमें छोड़ कर गए थे। उन्होंने कहा कि श्री यशपाल आर्य के भाजपा छोड़ने से पूरी भाजपा में भूचाल आ गया और अब लोग कांग्रेस में आने के लिए लाइन लगाए खड़े हैं।
प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि यशपाल जी यह आपका अपना परिवार है सब आपसे प्यार करते हैं व आपका सम्मान करते हैं। आज हम एक बार पुनः आपको अपने कांग्रेस परिवार का बड़ा मान कर आपका हार्दिक अभिनंदन कर रहे हैं। कार्यक्रम में विधायक काजी निजामुद्दीन, विधायक आदेश चौहान, पूर्व सांसद महेंद्र पाल, प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना, ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी, सतपाल ब्रह्मचारी, दिनेश अग्रवाल, राजकुमार, संजय किशोर समेत तमाम वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।

Bhanu Bangwal

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *