Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

February 11, 2026

डेंगू पर आंकड़े छिपा रही सरकार, इलाज व प्लेटलेट्स का करे इंतजामः सूर्यकांत धस्माना

उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि राज्य में डेंगू का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। वहीं, सरकार इसके आंकड़े भी छिपा रही है। होना ये चाहिए था कि मरीजों के समुचित ईलाज पर ध्यान दिया जाता। एक तरफ राज्यआसमानी आफत से जूझ रहा है, दूसरी तरफ राजधानी देहरादून में डेंगू का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। इस पर सरकार के जिम्मेदारों का रवैया बजाय लोगों की मदद व इलाज करने के आंकड़ेबाजी के जरिये सब कुछ चंगा जी वाला बना हुआ है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

अपने कैंप कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में धस्माना कहा कि देहरादून में हर चौथा व्यक्ति इस समय वायरल बुखार, सर दर्द व प्लेटलेट्स की कमी से जूझ रहा है। दून अस्पताल समेत सभी सरकारी अस्पताल इस प्रकार के मरीजों से भरे पड़े हैं। प्राइवेट अस्पतालों में भी अब जगह नहीं है। वहीं, किंतु राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बयान दे रहे हैं कि राजधानी में केवल 450 मरीज डेंगू प्रभावित हैं। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

धस्माना ने कहा कि वह स्वयं पिछले सप्ताह दून हॉस्पिटल गए थे। उन्होंने पाया था कि वहां किये गए इंतज़ाम नाकाफी थे। क्योंकि डेंगू के लिए बनाए गए सभी वार्डों व आईसीयू में सभी बिस्तर मरीजों से भर चुके थे। रोजाना उनको कई लोगों के फोन हॉस्पिटल में बेड व खून प्लेटलेट्स के लिए आ रहे हैं। वक्त रहते अगर सरकार व सिस्टम नहीं जागा तो हालात 2019 की तरह बेकाबू हो सकते हैं। जब सैकड़ों लोगों की मृत्यु डेंगू के कारण हो गयी थी। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने राज्य के मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री से मांग की कि वे तत्काल जिला स्तरीय व ग्रामीण क्षेत्रों में ब्लॉक व शहरी क्षेत्रों में पांच पांच वार्डों की निगरानी समिति बनाएं, जो डेंगू व अन्य वायरल बुखारों व आंख के कंजेक्टिवाइटिस के मामलों पर नज़र रख कर तत्काल प्रभावितों को इलाज उपलब्ध कराए। साथ ही कहा कि सरकार को डेंगू के इलाज के लिए आयुष्मान कार्ड को अनुमन्य करना चाहिए।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *