गोल्डन मेट्रो अवार्डः इन प्रतिष्ठित व्यक्तित्वों को किया गया सम्मानित
देहरादून में मित्रा फाउंडेशन सोसाइटी की ओर से गोल्डन मेट्रो अवार्ड का आयोजन किया गया। कैनाल रोड स्थित एक होटल में आयोजित समारोह में शिक्षा, सामाजिक सेवा, स्वास्थ्य, उद्योग, कला, पर्यावरण एवं जनसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले अनेक प्रतिष्ठित व्यक्तित्वों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सुप्रसिद्ध बॉलीवुड प्लेबैक सिंगर शाहिद माल्या मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर रहे व्यक्तित्वों की सराहना की साथ ही उन्हें निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
इनको किया गया सम्मानित
कार्यक्रम में सम्मानित होने वाले प्रमुख व्यक्तित्वों में आलोक उल्फत, डॉ. फारूक, ब्रिगेडियर गोविंद सिंह सिसोदिया, जया बलूनी, दिव्या बाजपेई, डॉ. विपुल कंडवाल, अनिल मारवाह, सरदार डीएस. मान, डॉ. ललित चौधरी, आरजे कविंद्र सिंह मेहता, गुलजार सिंह, इंद्राणी पांधी, रोहित चौहान, सच्चिदानंद भारती, जगदीश लखेड़ा, अशोक राणा, निकुंज ध्यानी एवं मोंटी कोहली शामिल रहे। कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने समां बांध दिया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
शुब्रतो मित्रा के बारे में
कार्यक्रम के प्रमुख आयोजक शुब्रतो मित्रा एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता, युवा उद्यमी एवं इवेंट क्यूरेटर हैं। वह लंबे समय से समाजसेवा एवं जनजागरूकता के क्षेत्र में कार्यरत हैं। वह Golden Metro Show के संस्थापक के रूप में विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक एवं प्रतिभा सम्मान कार्यक्रमों का सफल संचालन कर चुके हैं। शुब्रतो मित्रा का उद्देश्य समाज के उन व्यक्तित्वों को मंच प्रदान करना है, जो निःस्वार्थ भाव से अपने-अपने क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान दे रहे हैं, लेकिन अक्सर उन्हें उचित पहचान नहीं मिल पाती। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
उनके नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम सदैव सामाजिक सरोकार, पारदर्शिता और सकारात्मक ऊर्जा का संदेश देते हैं। उन्होंने युवाओं को प्रोत्साहित करने, प्रतिभाओं को मंच देने और सामाजिक संगठनों को एकजुट करने की दिशा में निरंतर कार्य किया है। उनका मानना है कि सम्मान केवल एक ट्रॉफी नहीं, बल्कि समाज के प्रति किए गए समर्पण की सार्वजनिक स्वीकृति है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
Mitra Foundation Society शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, स्वास्थ्य सहायता, पर्यावरण संरक्षण एवं वंचित वर्गों के उत्थान के लिए निरंतर कार्यरत है। संस्था ने इस आयोजन के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को पुनः सुदृढ़ किया। कार्यक्रम के अंत में आयोजकों शुब्रतो मित्रा एवं ऋतु मित्रा ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों एवं सहयोगियों का हृदय से आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में राजपुर विधायक खजानदास भी मौजूद रहे।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।

Bhanu Bangwal
लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।



