Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

March 13, 2026

यहां कर्मचारियों के लिए किया जा रहा है चार दिन का काम, तीन दिन करेंगे आराम, ये है नया पैकेज

भारत में जहां कई राज्यों में काम के घंटे बढ़ा दिए गए हैं, वहीं कई देश ऐसे हैं जो कर्मचारियों के हित को लेकर और अधिक दरियादिली दिखा रहे हैं।

भारत में जहां कई राज्यों में काम के घंटे बढ़ा दिए गए हैं, वहीं कई देश ऐसे हैं जो कर्मचारियों के हित को लेकर और अधिक दरियादिली दिखा रहे हैं। अब बेल्जियम उन राष्ट्रों की बढ़ती सूची में शामिल हो गया है, जो अपने कर्मचारियों को चार दिवसीय कार्य सप्ताह की पेशकश कर रहा है। यह श्रम कानूनों में हुए प्रमुख बदलावों में से एक है। इसकी घोषणा प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर डी क्रू की ओर से की गई है। मंत्रियों के बीच बदलावों की रात भर की बातचीत के बाद उन्होंने पत्रकारों से कहा कि कोविड की अवधि ने हमें अधिक लचीले ढंग से काम करने के लिए मजबूर किया है। श्रम बाजार को इसके अनुकूल होने की जरूरत है।
छुट्टी के बाद काम को कहेंगे ना
सबसे आकर्षक बदलावों में वर्क डिवाइस को बंद करना और काम के घंटों के बाद काम से संबंधित मैसेज को अनदेखा करने का अधिकार शामिल है। ये कदम बेल्जियम के लोगों के जीवन की गुणवत्ता को बढ़ाने और उन्हें बेहतर वर्क-लाइफ (Work Life) संतुलन प्रदान करने के लिए उठाया गया है।
ये है नया पैकेज
नए बदलाव कर्मचारियों को 5 के बजाय 4 दिनों में 38 घंटे काम करने की अनुमति देंगे। इससे स्थायी लंबा वीकेंड बढ़ जाएगा और ये सब बिना सैलरी में कटौती के ऑफर किया जा रहा है। फ्लेक्सिबिलिटी प्रिसिंपल के तहत एक कर्मचारी को एक सप्ताह में अधिक घंटे काम करने की अनुमति होगी। ताकि अगले सप्ताह के लिए बहुत कम काम बचे।
व्यवहार में होगा लचीलापन
हालांकि, किसी भी रिक्वेस्ट को बॉस के अप्रूवल की जरूरत होगी। इसका अर्थ है कि व्यवहार में ऐसा लचीलापन बड़ी कंपनियों में काम करने वालों के लिए केवल एक विकल्प होगा। जहां कार्यभार को अधिक आसानी से वितरित किया जा सकता है।
तुरंत लागू नहीं होने जा रहे परिवर्तन
संघीय सरकार द्वारा जारी दस्तावेज के अनुसार, परिवर्तन तुरंत लागू नहीं किए जाएंगे। संशोधन किए जाने से पहले एक मसौदा विधेयक पर यूनियन अपनी बात रखेंगी। फिर संसद के वोटों से पहले सरकार को सलाह देने वाली राज्य परिषद द्वारा कानून की जांच की जाएगी।
साल के मध्य हो जाएगा लागू
पर्यवेक्षकों को उम्मीद है कि यह इस साल के मध्य में लागू हो जाएगा। मल्टी-पार्टी बेल्जियम सरकार द्वारा अनुमोदित अन्य सुधारों में व्यक्तिगत कर्मचारी प्रशिक्षण तक पहुंच और ई-कॉमर्स क्षेत्र में कर्मचारियों के लिए रात के काम की अनुमति देने वाला एक परीक्षण कार्यक्रम शामिल है।
इन देशों में भी है 4 दिवसीय कार्य सप्ताह
सितंबर 2021 में स्कॉटलैंड ने चार-दिवसीय कार्य सप्ताह का परीक्षण शुरू किया, जो सत्तारूढ़ स्कॉटिश नेशनल पार्टी द्वारा किया गया एक कैंपेन वादा था। आइसलैंड, स्पेन और जापान ने भी पिछले साल चार दिवसीय कार्य सप्ताह का परीक्षण किया था। यूएई पिछले साल दिसंबर में आधिकारिक तौर पर चार-दिवसीय कार्य सप्ताह लागू करने वाला पहला देश बन गया।

Bhanu Bangwal

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *