Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

April 2, 2026

पूर्व कांग्रेस सांसद सुष्मिता देव भी हुई पूर्व कांग्रेसी, सोनिया गांधी को लिखा पत्र, तृणमूल कांग्रेस में होंगी शामिल

असम में विधानसभा चुनाव हार के बाद कांग्रेस को एक और तगड़ा झटका लगा है। पूर्व कांग्रेस सांसद सुष्मिता देव भी पूर्व कांग्रेसी हो गई हैं। उन्होंने सोशल मीडिया में अपनी प्रोफाइल पर आज कांग्रेस की पूर्व सदस्य लिख दिया।

असम में विधानसभा चुनाव हार के बाद कांग्रेस को एक और तगड़ा झटका लगा है। पूर्व कांग्रेस सांसद सुष्मिता देव भी पूर्व कांग्रेसी हो गई हैं। उन्होंने सोशल मीडिया में अपनी प्रोफाइल पर आज कांग्रेस की पूर्व सदस्य लिख दिया। चर्चा है कि उन्होंने पार्टी छोड़ दी है। सुष्मिता देव ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र लिखकर यह जानकारी दी है।
हालिया विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने बीजेपी को हराने के लिए असम में महागठबंधन तैयार कर चुनाव लड़ा था। इसके बावजूद पार्टी बीजेपी को दोबारा सत्ता में आने से नहीं रोक सकी। सुष्मिता देव कांग्रेस की महिला इकाई की अध्यक्ष भी रही हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने पार्टी से जुड़े व्हाट्सग्रुप को भी छोड़ दिया है। इससे पहले सुष्मिता देव ने सोमवार सुबह अपने ट्विटर अकाउंट का प्रोफाइल बदलकर कांग्रेस की पूर्व सदस्य कर दिया था। इसको लेकर उनके पार्टी छोड़ने की अटकलें तेज हो गई थीं। सुष्मिता देव कांग्रेस की उन नेताओं में से एक थीं, जिनके ट्विटर अकाउंट को 9 साल की कथित रेप पीड़िता लड़की के परिवार की पहचान उजागर करने के मामले में सस्पेंड कर दिया गया था।
सोमवार को ही कांग्रेस पार्टी छोड़ने वाली सुष्मिता देव तृणमूल तृणमूल कांग्रेस में शामिल होंगी। वे असम में पार्टी का चेहरा होंगी। सूत्रों ने यह जानकारी दी। सुष्मिता आज ही टीएमसी ज्‍वॉइन कर सकती हैं। असम की यह नेता इस समय पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी और उनके भतीजे अभिषेक बनर्जी से मिलने के लिए इस समय कोलकाता में है। टीएमसी के एक सूत्र ने कहा कि-यदि वे जुड़ती हैं तो असम में तृणमूल कांग्रेस पार्टी का चेहरा होंगी।

Bhanu Bangwal

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *