देश में कोरोना के नए संक्रमितों में पांच फीसद की वृद्धि, उत्तराखंड में कमी
देश में एक बार फिर से कोरोना के नए संक्रमितों की संख्या धीरे धीरे बढ़ती जा रही है। आज भी कोरोना के नए मामलों में पांच फीसदी उछाल देखा गया। वहीं, उत्तराखंड में फिलहाल राहत दर्ज की गई है। रविवार 29 मई की सुबह केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक, देशभर में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 2828 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 14 लोगों की की मौत हुई। अब कोरोना से कुल 524586 लोगों की मौत हो चुकी है। वर्तमान में देश में एक्टिव केस की संख्या 17,087 है। अब तक देशभर में कोरोना के 4 करोड़ 31 लाख 53 हजार से ज्यादा केस आ चुके हैं। पिछले 24 घंटे में कोरोना से 2035 लोग स्वस्थ हुए। अब तक कुल 42611370 लोग कोरोना को मात दे चुके हैं। राष्ट्रीय टीकाकरण अभियान के तहत तक 1381764 लोगों को कोरोना के टीके लगाए गए। अब तक कुल 1932844077 वैक्सीनेशन किया जा चुका है।पिछले सात दिन के आंकड़े
देश में शनिवार 28 मई को कोरोना के 2,685 नए केस और 33 लोगों की मृत्यु, शुक्रवार 27 मई को कोरोना के 2,710 नए मामले और 14 लोगों की मौत, गुरुवार 26 मई को 2,628 नए कोरोना के मामले और 18 लोगों की मौत, बुधवार 25 मई को कोरोना के 2,124 नए मामले और 17 लोगों की मौत, मंगलवार 24 मई को कोरोना के 1675 नए मामले और 31 लोगों को मौत, सोमवार 23 मई को कोरोना के 2022 नए मामले और 46 लोगों की कोरोना से मौत, रविवार 22 मई को कोरोना के 2,226 नए मामले और 65 लोगों की मौत हुई थी।
उत्तराखंड में 37वें दिन भी नहीं हुई कोई मौत
उत्तराखंड में कोरोना के नए केस की संख्या में उतार चढ़ाव का दौर जारी है। एक बार फिर से नए संक्रमितों की संख्या में राहत दर्ज की गई। राहत की बात ये है कि 37वें दिन भी किसी मरीज की कोरोना से मौत नहीं हुई। शनिवार 28 मई की शाम को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक, प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के पांच नए संक्रमित मिले। एक दिन पहले शुक्रवार 27 को आठ नए संक्रमित मिले थे। उत्तराखंड में यदि टीकाकरण की बात की जाए तो शनिवार को 789 केंद्रों में 14321 लोगों को कोरोना के टीके लगाए गए।
उत्तराखंड की पूरी रिपोर्ट पढ़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें-
2022.05.28 Health Bulletin
कोरोना से अब तक 7693 मौत
उत्तराखंड में एक जनवरी 2022 से लेकर अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 92780 हो गई है। इनमें से 89178 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 17 मरीज स्वस्थ हुआ। एक्टिव मरीजों की संख्या 64 गई है। कोरोना की पहली लहर से लेकर अब तक प्रदेश में कुल 7693 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। वहीं, एक जनवरी 2022 से अब तक 275 लोगों की कोरोना से जान जा चुकी है। इस अवधि में मौत की दर 0.30 फीसद है। इस अवधि में रिकवरी दर 96.12 फीसद है। सात मई 2021 को सर्वाधिक 9642 नए कोरोना संक्रमित मिले थे। 15 मई 2021 को सर्वाधिक 197 मौत दर्ज की गई। तीसरी लहर में एक फरवरी 2022 को सर्वाधिक 18 लोगों की मौत दर्ज की गई।



