Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

February 13, 2026

दून में कोविड वैक्सीनेशन मेले का पहला साप्ताहिक लक्की ड्रा निकला, 23 लोगों को मिले पुरस्कार

देहरादून में जिलाधिकारी डॉ. आर राजेश कुमार की पहल पर लगाए गए कोविड वैक्सीनेशन मेले में टीके लगाने वालों का पहला लक्की ड्रा आज शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में निकाला गया।

देहरादून में जिलाधिकारी डॉ. आर राजेश कुमार की पहल पर लगाए गए कोविड वैक्सीनेशन मेले में टीके लगाने वालों का पहला लक्की ड्रा आज शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में निकाला गया। इसमें 23 लोगों की पर्चियां मीडिया के माध्यम से निकाली गई। इस दौरान दौरान जिलाधिकारी ने बताया कि 18 अक्टूबर से 22 अक्टूबर तक लगभग 18 हजार लोगों ने कोविड टीकाकरण की दूसरी डोज लगवाई।टीकाकरण में 109 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। उन्होंने कहा कि वैक्सीनेशन मेले का अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। इसके लिए उन्होंने मीडिया कर्मियों द्वारा कोविड वैक्सीनेशन मेले का विभिन्न माध्यमों से जनता तक प्रचार-प्रसार करने के लिए आभार व्यक्त करते हुए इस कार्य में जनता की सहभागिता पर जनमानस को धन्यवाद ज्ञापित किया।
उन्होंने कहा कि जनपद में लगभग 3.14 लाख लोगों को दूसरी डोज लगाई जानी है, इसके लिए कोविड वैक्सीनेशन मेले के दौरान कार्य पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है। तथा 30 नवम्बर तक सम्पूर्ण जनपद को टीकाकरण अच्छादित करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए उन्होंने मीडिया कर्मियों एवं जनमानस से सहयोग की अपेक्षा की गयी है।
लक्की ड्रा के माध्यम से सेमसंग स्मार्ट फोन के 05 विजेताओं में राहुल कुमार, शीला, ममता देवी, मनीश पंवार एवं श्रीमती डोभाल हैं। ट्रैक सूट के 05 विजेताओं में दीपक सुयाल, दीक्षा, सीमा बेलवाल, मनीष कुमार, अजय शुक्ला। इन्डैक्शन के 03 विजेताओं में ईशा चैहान, आनन्द अग्रवाल एवं संजीव कुमार और बाटा शूज के 05 विजेताओं में ग्रान्तिक राज, दीपक थपलियाल, जयन्त, नागा कुमार एवं प्रेरणा शाह तथा टी-शर्ट के 05 विजेताओं में दीपांशु कुमार, अशुमन कण्डारी, पकंज, अंजू एवं राजेश चौहान चुने गए।
जिलाधिकारी ने अवगत कराया है कि साप्ताहिक लक्की ड्रा के विजेता मेगा लक्की ड्रा के लिए भी अर्ह होंगे। साप्ताहिक लक्की ड्रा के बाद कूपन को पुनः बाक्स में वापस डालकर मेगा लक्की ड्रा में शामिल करने के लिए रख दिया गया है। लक्की ड्रा के दौरान मुख्य विकास अधिकारी नितिका खंडेलवाल, अपर जिलाधिकारी डॉ शिव कुमार बरनवाल व के के मिश्रा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ मनोज कुमार उपरेती सहित स्वास्थ्य विभाग एवं स्मार्ट सिटी लिमिटेड के अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थिति रहे।

परेड मैदान में आयोजित समारोह में वितरित किए पुरस्कार
लक्की ड्रा के माध्यम से चुने गए विजेताओं को परेड मैदान में आयोजित पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में सुनील उनियाल गामा, जिलाधिकारी डॉ आर राजेश कुमार, डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जन्मजेय खंडूरी, मुख्य विकास अधिकारी नितिका खंडेलवाल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा मनोज कुमार उप्रेती, व्यापार मण्डल के अध्यक्ष पंकज मेसोन द्वारा पुरस्कार प्रदान किए गए।
इस अवसर माननीय मेयर नगर निगम सुनील उनियाल गामा ने देशभर में 100 करोड़ लोगों को कोविड टीकाकरण करवाये जाने के लिए माननीय प्रधानमंत्री भारत सरकार का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कोविड वैक्सीनेशन कार्यक्रम को आकर्षक बनाने की नयी पहल किए जाने पर जिलाधिकारी को धन्यवाद दिया।
जिलाधिकारी डा आर राजेश कुमार ने स्वास्थ्य विभाग, स्मार्ट सिटी के अधिकारियों सहित विभिन्न संगठनों एवं जनमानस से टीकाकरण मेले में सहभागिता के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया तथा आने वाले समय में भी इस कार्य में सहयोग देने की अपेक्षा की। उन्होंने कहा कि त्योहारी सीजन में वैक्सीनेशन ड्राइव चलाने का यही उद्देशीय है कि अधिक से अधिक लोगों को टीका लगवाया जाए। जिससे सभी लोगों को कोरोना से सुरक्षित रखा जा सकें। उन्होंने माननीय मेयर नगर निगम का इस कार्य में सहयोग तथा जनपद वासियों के प्रति समर्पण भाव पर आभार व्यक्त किया गया। उन्होंने टीकाकरण कार्यों में सहयोग हेतु मुख्य विकास अधिकारी एवं व्यापार मण्डल के अध्यक्ष का भी आभार व्यक्त किया गया। इस दौरान स्मार्ट सिटी लि0 के अधिकारियों कर्मचारियों सहित संबंधित विभाग के कार्मिक उपस्थित रहे।

Bhanu Bangwal

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *