ओरिएंटेशन कार्यक्रम में छात्रों को उद्यमिता के लिए किया प्रोत्साहित
उत्तराखंड के पौड़ी जिले में स्थित राजकीय महाविद्यालय कण्वघाटी कोटद्वार में देवभूमि उद्यमिता केंद्र, उच्च शिक्षा विभाग के साथ ही भारतीय उद्यमिता विकास संस्थान अहमदाबाद के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें छात्रों को उद्यमिता के लिए प्रोत्साहित किया गया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
इस मौके पर कार्यक्रम संयोजक व महाविद्यालय देवभूमि उद्यमिता केंद्र के नोडल अधिकारी डॉ. विनय देवलाल ने कार्यक्रम के विषय में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि किसी भी देश के आर्थिक विकास में उद्यमिता कि महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। उन्होंने छात्र छात्राओं को नवोन्मेषी उद्यम की ओर बढ़ने व आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में जिला संयोजक व विषय विशेषज्ञ दिलीप सिंह कुशवाहा ने प्रतिभागियों को देवभूमि उद्यमिता योजना के उद्देश्यों चरणों तथा सपोर्ट सिस्टम प्रोडक्ट डेवलपमेंट सपोर्ट, मार्केटिंग एंड बिल्डिंग सपोर्ट पैकेजिंग एंड फाइनेंसियल लिंकेज के बारे में विस्तृत जानकारी उपलब्ध करायी। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
जिला संयोजक की ओर से प्रतिभागियों को उद्यमी बनने के लिए कुछ नया ढूंढने नए विचार अवसरों और संभावनाओं को पहचानने के विषय में आवश्यक जानकारी दी। साथ ही डिजिटल नोमेड पहल के बारे में विस्तृत जानकारी दी। व्याख्यान के अंत में ओरिएंटेशन में प्रतिभागी छात्र छात्राओं का आगामी बूटकैंप के लिए टेस्ट लिया गया। कार्यक्रम में स्थानीय उद्यमी श्रेय सुन्दरियाल ने अपनी उद्यमिता के संघर्ष एवं सफलता को प्रतिभागियों से साझा किया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. हरिश्चंद्र ने नए इंटरप्रेन्योर के लिए छात्रों को प्रोत्साहित किया। साथ ही सफल उद्यमियों की सफलता कि वास्तविक कहानी बताकर छात्र छात्राओं को प्रोत्साहित किया। उन्होंने देवभूमि उद्यमिता योजना में छात्रों को अपने नये नये विचार प्रस्तुत कर एक लाख रुपये की सीड फण्ड की धनराशि का लाभ प्राप्त करने के लिए प्रयास करने को कहा। कार्यक्रम में महाविद्यालय के वरिष्ठ प्रक्रयापक प्रो, अशोक कुमार मित्तल, प्रो, विमल कुकरेती आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में महाविद्यालय के 113 छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का संचालन उषा सिंह ने किया।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।

Bhanu Bangwal
लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।


