Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

February 23, 2026

जो शराब थाना प्रभारी निरीक्षक को पी गई, आखिरकार कर ली बरामद, आठ लोग गिरफ्तार, विस्तार से पढ़ें

उत्तराखंड के टिहरी जिले से शराब लेकर हल्द्वानी के लिए चले ट्रक के चालक के साथ ही शराब गायब होने के मामले में पुलिस ने आठ लोगों को चमोली जिले के गैरसैंण क्षेत्र से गिरफ्तार कर उनके कब्जे से शराब की करीब 390 पेटी बरामद कर ली है। बरामद शराब की कीमत करीब 20 लाख रुपये बताई जा रही है। इस मामले में ट्रक चालक अभी भी फरार बताया जा रहा है।
इस मामले में जब अल्मोड़ा के द्वाराहाट थाने की पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी तो संयुक्त सचिव आबकारी बीएस चौहान ने इस संबंध में पुलिस महानिदेशक को लिखित शिकायत की थी। इस शिकायत पर डीजीपी ने द्वाराहाट कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक को निलंबित करने के आदेश अल्मोड़ा के एसएसपी को दिए थे। साथ ही मामले का शीघ्र खुलासा करने को कहा गया था।
ये था प्रकरण
शिकायत में कहा गया था कि टिहरी जिले से एक ट्रक शराब की 450 पेटी लेकर हल्द्वानी के लिए निकला था। पांच दिसंबर को यह ट्रक अल्मोड़ा जिले के द्वाराहाट में कुमाऊं इंजीनियरिंग कालेज गेट के पास लावारिस हालत में मिला। ट्रक से शराब की पेटियां गायब थीं। साथ ही चालक भी नहीं मिला। इस संबंध में संबंधित ट्रांसपोर्टर ने छह दिसंबर को द्वाराहाट थाने में घटना की तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने तहरीर नहीं ली।
डीजीपी ने लिया था सख्त एक्शन
मामला संज्ञान में आते ही डीजीपी अशोक कुमार ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा को तत्काल घटना का खुलासा करने के निर्देश दिए। साथ ही रिपोर्ट दर्ज न करने पर द्वाराहाट कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के आदेश दिए। साथ ही केस को वर्कआउट के लिए अलग से एसटीएफ को देने के निर्देश दिए।
अल्मोड़ा पुलिस ने किया पर्दाफाश
इस मामले का अल्मोड़ा एसओजी और स्थानीय पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने घटना में संलिप्त 08 अभियुक्तों को गैरसैंण, चमोली के अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से शराब की 390 पेटी बरामद की। इसकी कीमत बीस लाख रुपये बताई गई। पुलिस के मुताबिक अभी ट्रक चालक फरार है।
डीजीपी ने की ईनाम की घोषणा
उत्तराखंड के डीजीपी अशोक कुमार नेघटना का सफल अनावरण करने के लिए अल्मोड़ा के प्रभारी वरिष्ठ पुलिस अधीक आयुष अग्रवाल मको बधाई देते हुए घटना का अनावरण करने वाली पुलिस टीम को 20 हजार का ईनाम देने की घोषणा की है।
गिरफ्तार अभियुक्त-
-राजेन्द्र सिंह, निवासी ग्राम खेती, गैरसैंण, चमोली।
-हयात सिंह, निवासी ग्राम खेती, गैरसैंण, चमोली।
-जयवीर सिंह, निवासी ग्राम मालसी, गैरसैंण, चमोली।
-बलवन्त सिंह, निवासी ग्राम खेती, गैरसैंण, चमोली।
-गोविन्द सिंह, निवासी ग्राम सुगड़, आदि बद्री, चमोली।
-हरीश सिंह, निवासी ग्राम खेती, गैरसैंण, चमोली।
-कमल सिंह, निवासी निवासी ग्राम खेती, गैरसैंण, चमोली।
अनिल पंवार, निवासी ग्राम दिवालीखाल।
फरार अभियुक्त-
विजय जोशी, निवासी शेर विजयपुर, चमोली (ट्रक चालक)।

Bhanu Bangwal

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *