रुद्रप्रयाग जिले के दूरस्थ इलाके में पहुंचे ग्राफिक एरा अस्पताल के डॉक्टर
देहरादून स्थित ग्राफिक एरा के चलते फिरते अस्पताल अब गांव के लोगों के लिए ऐसे दूरस्थ और दुर्गम इलाकों में मददगार साबित हो रहे हैं, जहां इलाज की कोई व्यवस्था नहीं है। ग्राफिक एरा की ऐसी ही एक यूनिट ने रुद्रप्रयाग के जगतोली दशज्युला गांव में शिविर लगाकर 81 मरीजों की जांच कर नि:शुल्क दवाई दी। गांव के लोगों ने बताया कि गांव का सबसे नज़दीकी अस्पताल 52 किलोमीटर दूर था। इसके लिए उन्हें काफी लंबा सफर तय करना पड़ता था। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
इस गांव में जब ग्राफिक एरा का सचल चिकित्सा दल पहुंचा तो गांव वालों ने खुशी में समारोह का आयोजन किया। चिकित्सा शिविर का उद्घाटन जिला पंचायत सदस्य जयवर्धन कांडपाल ने किया। उद्घाटन समारोह में बैंजी कांडई प्रधान सोनम नेगी, शिव शक्ति मंदिर समिति के अध्यक्ष बच्चन सिंह नेगी, जगतोली दशज्युला महोत्सव के महासचिव कालिका प्रसाद कांडपाल के साथ अन्य गणमान व्यक्ति मौजूद रहे। इस मेडिकल टीम में चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर रत्नेश पाठक, ऑप्टोमेट्रिस्ट सूरज मिश्रा, फार्मासिस्ट भरत भूषण, लेब तकनीशियन आशीष नेगी शामिल रहे।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।

Bhanu Bangwal
लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।


