Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

February 11, 2026

जिला स्तरीय इंस्पायर अवार्ड मानक प्रोजेक्ट, 78 छात्रों ने प्रस्तुत किए मॉडल, आठ बाल वैज्ञानिकों का राज्य स्तर के लिए चयन

अटल उत्कृष्ट राजकीय बालिका इंटर कॉलेज उत्तरकाशी में इंस्पायर अवार्ड मानक के तहत दो दिवसीय जनपद स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में इंस्पायर अवार्ड के लिए चयनित 78 बाल वैज्ञानिकों ने अपने नवाचार आधारित मॉडल प्रदर्शित किए। मूल्यांकन के बाद निर्णायकों ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए जनपद के आठ बाल वैज्ञानिकों का चयन किया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौहान ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर छात्रों के प्रोजेक्ट में इनकी कड़ी मेहनत, रचनात्मकता और नवाचार की भूरी-भूरी प्रशंसा की। मुख्य शिक्षा अधिकारी अमित कोटियाल ने भी बाल वैज्ञानिकों का मनोबल बढ़ाकर उन्हें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

जिला सह समन्वयक डा. संजीव डोभाल ने कहा कि इंस्पायर अवार्ड – मानक योजना के तहत कक्षा 6-12 के छात्रों से वैज्ञानिक और नवोन्मेषी विचारों को आमंत्रित किया जाता है। चयनित छात्रों को मॉडल बनाने के लिए ₹10,000 की प्रोत्साहन राशि भी मिलती है। जिला समन्वयक डा. राजेश जोशी ने स्थल संयोजक प्रियंका भंडारी (प्रधानाचार्या पी एम श्री अउराबाइंका उत्तरकाशी) ने सभी अतिथियों, मार्गदर्शन करने वाले शिक्षकों, तथा बाल वैज्ञानिकों का आभार व्यक्त किया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

समापन अवसर भारतीय रेडक्रास सोसाइटी के चेयरमैन माधव जोशी, खंड शिक्षा अधिकारी हर्षा रावत व निर्णायक सुमन रावत व राजपाल सिंह पंवार ने बाल वैज्ञानिकों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन डा अजय प्रकाश नौटियाल ने किया। कार्यक्रम में विज्ञान महोत्सव जिला समन्वयक डॉ. शंभू नौटियाल, सुमेरा प्रजापति, विनोद घिल्डियाल के साथ ही विजयपाल राणा, राजेंद्र नौटियाल, संजय शाह, धनवीर शाह, मनीष सेमवाल, जय नारायण नौटियाल, गम्भीर पाल राणा, सुरेश शाह, मालचंद, तिलोत्मा, प्रियंका चौहान, विभूती भूषण आदि उपस्थित थे। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

चयन सूची
अनूप सिंह बिष्ट
(आई ब्लिंक सेंसर / Eye Blink Sensor) सरस्वती विद्या मंदिर चिन्यालीसौड़
अनमोल नेगी
(डिटैचेबल पैराशूट सीड / Aeroplane Detachable Parachute Seed)
पायनियर इंटरनेशनल स्कूल, Joshiyara
अंशिका
(स्मार्ट हेलमेट / Smart Helmet)
UPS बरेठी
सूरजमणि
(स्मोकलेस मल्टी-फंक्शनल चूल्हा / Smokeless Multi Functional Stove)
UPS चांदेली
विपुल नौटियाल
(एडजस्टेबल सिकल / Adjustable Sickle)
GIC कंडारी
एम. एस. रानी
(एलपीजी स्टोव और सिलेंडर के लिए सेफ्टी उपकरण / Safety Equipment for LPG Stove and Cylinder)
GIC रौंतल
निखिल
(ऊर्जा उत्पन्न करने का उपकरण / Energy Producing Device)
UPS कंतारी
आयुषी
(एंजेल्स – मैटली)
(रोगी को आसानी से बेड से वॉशरूम तक ले जाने वाला उपकरण / Easily Carry Patient from Bed to Washroom) एंजल इंटरनेशनल अकादमी मातली
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।

Bhanu Bangwal

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *