पड़ोसियों से हुआ विवाद, फेसबुक में सुसाइड को करने लगा लाइव, मौके पर पहुंचकर पुलिस ने बचाया
फेसबुक में सुसाइट का लाइव वीडियो चला रहे युवक को पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बचा लिया। इसकी सूचना फेसबुक की ओर से दिल्ली पुलिस को दी गई। तब जाकर पुलिस मौके पर पहुंच पाई।
फेसबुक में सुसाइट का लाइव वीडियो चला रहे युवक को पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बचा लिया। इसकी सूचना फेसबुक की ओर से दिल्ली पुलिस को दी गई। तब जाकर पुलिस मौके पर पहुंच पाई। तब तक व्यक्ति अपनी कलाई को काट चुका था। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।मामला दिल्ली के द्वारका क्षेत्र का है। एक युवक ने फेसबुक पर लाइव आकर खुदकुशी करने की कोशिश की। युवक ने हाथ की कलाई काट ली। इसी बीच फेसबुक कार्यालय ने दिल्ली पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना पर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए युवक की जान बचा ली। फिलहाल उसकी हालत खतरे से बाहर है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि द्वारका निवासी उक्त युवक मिठाई की दुकान में काम करता है। उनके दो छोटे बच्चे हैं। उसकी पत्नी की वर्ष 2016 में मौत हो गई थी।
बृहस्पतिवार की रात करीब साढ़े 12 बजे सोहन लाल का पड़ोसियों से झगड़ा हो गया। इसके बाद सोहन ने फेसबुक पर लाइव आकर अपने हाथ की कलाई काट ली। इसी बीच अमेरिका स्थित फेसबुक कार्यालय की ओर से दिल्ली पुलिस की साइबर सेल को घटना की जानकारी दी गई। पुलिस अधिकारी ने बताया कि दिल्ली पुलिस की नोडल साइबर इकाई ‘साइबर रोकथाम जागरूकता एवं अनुसंधान (सीवाईपैड)’ तथा अंतरराष्ट्रीय इंटरनेट मीडिया मंचों के बीच समन्वय के तहत फेसबुक ने अलर्ट किया कि एक व्यक्ति खुद को नुकसान पहुंचाने का लाइव वीडियो प्रसारित कर रहा है।
साइबर सेल के डीसीपी अन्येष राय ने बताया कि फेसबुक की ओर से साझा की गई आइडी की जांच की गई। इससे जुड़ा मोबाइल नंबर बंद मिला। इसके बाद में पुलिस ने मोबाइल नंबर के आधार पर पता को हासिल किया जो द्वारका में पाया गया। पुलिस ने बताया कि नजदीकी आपातकालीन प्रतिक्रिया वाहन और इसके प्रभारी उप निरीक्षक अमित कुमार को घटना जानकारी दी गई। अमित कुमार घटनास्थल पर पहुंचे तो देखा कि उक्त युवक गंभीर हालत में सीढ़ियों पर पड़ा हुआ है। उसे नजदीकी अस्पताल और बाद में एम्स ट्रामा सेंटर पहुंचाया गया। जहां पर उपचार के बाद उसकी हालत खतरे से बाहर है।



