Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

February 26, 2026

अस्पताल में नहीं मिला इलाज तो धस्माना के पास पहुंचा मरीज, किया दून अस्पताल का दौरा, कराया चिकित्सा का इंतजाम

उत्तराखंड में कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने रविवार को दून अस्पताल का दौरा किया। यहां वह करीब दो दर्जन भर्ती मरीजों से मिले। उनकी समस्या सुनी। बेसहारा मरीज विजय राणा के इलाज का इंतजाम कराया।

उत्तराखंड में कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने रविवार को दून अस्पताल का दौरा किया। यहां वह करीब दो दर्जन भर्ती मरीजों से मिले। उनकी समस्या सुनी। बेसहारा मरीज विजय राणा के इलाज का इंतजाम कराया। कुछ को दवा तो किसी के आपरेशन की व्यवस्था कराई। साथ ही उन्होंने अस्पताल में बेहतर व्यवस्था न होने पर सरकार को भी आड़े हाथों लिया।
सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि राज्य के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल दून अस्पताल में राजधानी देहरादून के अलावा गढ़वाल के सभी जिलों से मरीज आते हैं। वे इस विश्वास के साथ आते हैं कि यह राज्य का सबसे बड़ा अस्पताल है और उनका ठीक तरह से इलाज होगा। वहीं, अस्पताल के हालात आज भी इतने खराब हैं कि बिना सिफारिश किसी गरीब का ठीक से इलाज नहीं हो पाता।
आज उन्होंने दून अस्पताल के आपातकालीन वार्ड, ट्रामा वार्ड व सर्जिकल वार्ड के दौरे व वहां भर्ती मरीजों से मुलाकात की। इसके बाद कांग्रेस मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि अस्पताल में चमोली, पौड़ी, रुद्रप्रयाग व टिहरी तथा देहरादून के मरीजों से वह मिले। कई लोगों ने दवा बाहर से मंगाए जाने की शिकायत की। उनकी समस्या का समाधान कराया गया।
मरीज ने सुनाई थी आपबीती
धस्माना ने बताया कि कल उनके कार्यालय में पास बलबीर रोड में रहने वाला अत्यंत गरीब व्यक्ति आया। उसने बताया कि चार महीने पहले उसका पेट का ऑपरेशन किया गया। शौच की नली काट कर उसे बाहर कर थैली लगा दी गयी। चार महीने से वो अस्पताल के चक्कर काट रहा है, किंतु उसका इलाज नहीं किया जा रहा। डॉक्टर एक टेस्ट बाहर से करवाने के लिए कह रहे हैं। जो पांच हजार रुपये में होगा।
मरीज विजय राणा ने बताया कि उनका दुनिया में और कोई नहीं है। बीमारी के कारण वह काम भी नहीं कर पा रहा है। उसके पास भोजन के लिए भी पैसा नहीं है। इसलिए खाना भी वो गुरुद्वारे में खा रहा है। धस्माना ने इस संबंध में दून अस्पताल के प्रधानाचार्य डॉक्टर आशुतोष सयाना से बातचीत की और फिर विजय को दून में भर्ती करवाया।
आज धस्माना डॉक्टर धनंजय डोभाल के साथ मरीज विजय राणा से सर्जिकल वार्ड में मिले और हाल चाल जाना। विजय राणा ने बताया कि कल उनके फोन के बाद अस्पताल में उनको भर्ती कर लिया गया और कुछ टेस्ट भी हुए। डॉक्टर धनंजय डोभाल ने बताया कि कल विजय के बाकी टेस्ट कर लिए जाएंगे व अगर रिपोर्ट सही आयी तो एक दो दिन में इनकी सर्जरी भी हो जाएगी। धस्माना ने अस्पताल में भर्ती सभी मरीजों के निशुल्क इलाज के लिए कहा। उन्होंने कहा कि आवश्यकता पड़ने पर वे इस संबंध में स्वास्थ्य मंत्री से भी बात करेंगे।

Bhanu Bangwal

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *