कैंसर पीड़ित पुलिसकर्मी को इलाज के लिए जीवन रक्षा निधि से डीजीपी ने दिए 34 लाख रुपये
रामनगर स्थित आईआरबी प्रथम में नियुक्त अपर गुलनायक जगदीश चन्द्र भट्ट अन्तिम स्टेज के कैंसर रोग से ग्रसित हैं। उनका हिमालयन अस्पताल जौलीग्रान्ट देहरादून में उपचार कराया जा रहा है। जगदीश की 04 चरण इम्युनोथेरेपी कराई जानी थी। इसमें एक चरण में 8 लाख 73 हजार का खर्च आ रहा था। उनकी ओर से पुलिस मुख्यालय से जीवन रक्षक निधि के लिए अनुरोध किया गया। उत्तराखंड पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने इस सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी ली और जगदीश को हर सम्भव मदद का भरोसा दिलाया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
इसके फलस्वरूप पुलिस मुख्यालय की ओर से जगदीश को इम्युनोथेरेपी कराने के लिए जीवन रक्षक निधि के अन्तर्गत त्वरित सहायता प्रदान करते हुए कुल 04 इम्युनोथेरेपी कराये जाने के लिए 04 किश्तों में कुल 34 लाख 96 हजार की धनराशि स्वीकृत की गई। आज इम्युनोथेरेपी के चौथे चरण के लिए 8 लाख 73 हजार की अंतिम किश्त जारी की गई है। जगदीश ने बताया कि इम्युनोथेरेपी कराये जाने के उपरान्त उन्हें अत्यधिक स्वास्थ्य लाभ प्राप्त हुआ है और वे निरन्तर स्वस्थ महसूस कर रहे हैं। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
उत्तराखंड पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने बताया कि कोई भी पुलिसकर्मी स्वयं अथवा अपने माता-पिता, सास-ससुर, अविवाहित पुत्र व पुत्री (कोई आयु सीमा नहीं), जो उन पर पूर्णतः आश्रित हों, उपचार के लिए इस निधि का उपयोग कर सकते हैं।

Bhanu Prakash
लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।



