Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

April 1, 2026

दिल्ली के उप राज्यपाल अनिल बैजल ने दिया इस्तीफा, बताई निजी वजह

दिल्‍ली के उप राज्‍यपाल (एलजी) अनिल बैजल ने पद से इस्‍तीफा दे दिया है। उन्‍होंने अपना इस्‍तीफा राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद को भेजा है। सूत्रों ने यह जानकारी देते हुए बताया कि बैजल ने निजी कारणों से इस्‍तीफा दिया है।

दिल्‍ली के उप राज्‍यपाल (एलजी) अनिल बैजल ने पद से इस्‍तीफा दे दिया है। उन्‍होंने अपना इस्‍तीफा राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद को भेजा है। सूत्रों ने यह जानकारी देते हुए बताया कि बैजल ने निजी कारणों से इस्‍तीफा दिया है। सेवानिवृत्‍त नौकरशाह बैजल ने नजीब जंग के इस्‍तीफे के बाद दिसंबर 2016 में दिल्‍ली के उप राज्‍यपाल का पद संभाला था। दिल्‍ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के साथ मतभेदों को लेकर भी बैजल का नाम कई मौकों पर चर्चा में रहा था।
बैजल 1969 बैच के आईएएस अफसर थे। वे अटल बिहारी बाजपेयी के नेतृत्‍व वाली सरकार में केंद्रीय गृह सचिव के तौर पर भी सेवाएं दे चुके हैं। कुछ मौकों पर आम आदमी पार्टी की सरकार की ओर से लिए गए फैसलों को उप राज्‍यपाल अनिल बैजल ने ‘वीटो’ कर दिया। इसे लेकर अरविंद केजरीवाल सरकार की ओर से तीखी प्रतिक्रिया सामने आई। आम आदमी पार्टी ने कुछ मौकों पर बैजल पर केंद्र सरकार के इशारे पर काम करने का भी आरोप भी लगाया था।
अनिल बैजल को तब दिल्ली का एलजी बनाया गया था जब दिल्ली की आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार और केंद्र सरकार के बीच अधिकारों को लेकर खींचतान चरम पर पहुंच गई थी। उस वक्त दोनों सरकारें दिल्ली की नौकरशाही पर अधिकारों को लेकर एक-दूसरे के आमने-सामने थी और मामला सुप्रीम कोर्ट तक जा पहुंचा था।
ऐसी ही परिस्थिति में तत्कालीन उप-राज्यपाल नजीब जंग ने इस्तीफा दे दिया था। तत्कालीन राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने 28 दिसंबर 2016 को नजीब जंग का इस्तीफा स्वीकार किया था और तीसरे दिन 31 दिसंबर को अनिल बैजल दिल्ली के 20वें उप-राज्यपाल बनाए गए थे। वो 1969 बैच के आईएएस ऑफिसर हैं जो दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) के उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं। उन्होंने प्रसार भारती और इंडियन एयरलाइंस जैसी सरकारी कंपनियों के शीर्ष पदों पर भी रहे थे। वर्ष 2004 में जब कांग्रेस नीत संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (UPA) की सरकार केंद्र में बनी तब बैजल केंद्रीय गृह मंत्रालय के सचिव थे। हालांकि, नई सरकार ने उन्हें इस पद से मुक्त कर दिया था।
दिल्ली के उप-राज्यपाल के तौर पर अपने पूर्ववर्ती नजीब जंग के मुकाबले बैजल का लंबा कार्यकाल रहा है। जंग ने करीब साढ़े तीन वर्ष के कार्यकाल के बाद 22 दिसंबर 2016 को इस्तीफा दिया था जबकि जंग का कार्यका करीब पांच साल पांच महीने का रहा है। नजीब जंग का कार्यकाल आप सरकार के साथ भारी खींचतान के बीच बीता था और करीब-करीब यही हाल बैजल का भी रहा। बहरहाल, बैजल ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को सौंपे अपने इस्तीफे में व्यक्तिगत कारण का हवाला दिया है।

Bhanu Bangwal

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *