Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

February 22, 2026

दिल्ली में ओमिक्रॉन के खौफ के बीच सरकार ने क्रिसमस और नए साल के जश्न के में लोगों के जमा होने पर लगाई रोक

कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के खतरे के चलते दिल्ली सरकार ने क्रिसमस और नए साल के जश्न के आयोजन के लिए होने वाले किसी भी जमावड़े पर रोक लगा दी है।

कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के खतरे के चलते दिल्ली सरकार ने क्रिसमस और नए साल के जश्न के आयोजन के लिए होने वाले किसी भी जमावड़े पर रोक लगा दी है। डीजीएमए (DDMA) ने इसे लेकर आदेश जारी किया। इसके तहत किसी भी तरह के कल्चरल इवेंट, गैदरिंग पर रोक लगाई गई है। जिला प्रशासन के अधिकारियों और दिल्ली पुलिस के अधिकारियों को आदेश का पालन करने का निर्देश दिया गया है। इसके साथ ही जिला प्रशासन से रोजाना रिपोर्ट देने के लिए कहा गया।
कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के देश की राजधानी में बढ़ते मामलों के मद्देनजर DDMA का यह आदेश आया है। इसके साथ ही मार्केट ट्रेड एसोसिएशन को दुकानों पर नो मास्‍क, नो एंट्री लागू करने के लिए कहा गया है। गौरतलब है कि राजधानी दिल्‍ली में कोरोना के नए केसों की संख्‍या में इजाफा हो रहा है। कुछ समय पहले ही दिल्‍ली में रोजाना 50 से कम कोरोना केस दर्ज हो रहे थे, यह संख्‍या अब बढ़कर 100 और इसके पार पहुंच गई है। मंगलवार को कोरोना संक्रमण से 1 मरीज की मौत हुई है, इसके साथ ही दिल्‍ली में कोरोना से मौत का कुल आंकड़ा 25,102 पहुंच गया है।
ओमिक्रॉन वेरिएंट की बात करें तो इसके देश में अब तक 200 से अधिक मामले दर्ज हो चुके हैं। ओमिक्रॉन के कुल केस देश में बढ़कर 213 हो गए हैं। हालांकि, 90 मरीज अब तक ठीक हो चुके हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि सबसे ज्यादा 57 मामले दिल्ली में हैं। इसके बाद महाराष्ट्र में 54 केस सामने आए हैं।

Bhanu Bangwal

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *