Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

February 5, 2026

बढ़ने लगा देहरादून का तापमान, जानिए उत्तराखंड में सात दिन का मौसम पूर्वानुमान

उत्तराखंड में एक बार फिर से पहाड़ से लेकर मैदान तक मौसम शुष्क है। साथ ही अब धीरे धीरे देहरादून का तापमान बढ़ने लगा है। आने वाले दिनों में इसमें और वृद्धि संभव है। वहीं, यदि सात दिन की बात करें तो पर्वतीय क्षेत्र में आने वाले दिनों में बारिश और बर्फबारी संभव है। वहीं, मैदानी जिलों में मौसम शुष्क रह सकता है। ऐसा मौसम विभाग का पूर्वानुमान है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

इन जिलों के लिए येलो अलर्ट
आज गुरुवार पांच फरवरी की सुबह राजधानी देहरादून, पौड़ी, नैनीताल, जिले के मैदानी क्षेत्र में कोहरा था। वहीं, कई स्थानों पर सुबह से ही धूप खिल गई थी। पर्वतीय क्षेत्र में पाला पड़ने की संभावना है। ऐसे में राज्य के देहरादून, पौड़ी, नैनीताल के मैदानी इलाकों में कोहरे की संभावना के साथ ही पर्वतीय जिलों में पाला पड़ने का आज के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उत्तराखंड में मौसम का पूर्वानुमान
राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, आज पांच फरवरी से लेकर आठ फरवरी तक राज्यभर के जिलों में मौसम शुष्क रह सकता है। नौ और 10 फरवरी को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में कहीं कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश की संभावना है। तीन हजार मीटर या उससे अधिक की ऊंचाई वाले क्षेत्र में इन दो दिन बर्फबारी की भी संभावना है। राज्य के शेष जिलों में मौसम शुष्क रह सकता है। 11 फरवरी को राज्य के जिलों में मौसम शुष्क रहने का पूर्वानुमान है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

देहरादून का तापमान
आज गुरुवार पांच फरवरी की सुबह करीब 11 बजे तक देहरादून का तापमान 17 डिग्री सेल्सियस के करीब था। इसके अधिकतम 19 डिग्री और न्यूनतम सात डिग्री रहने का अनुमान है। छह से 12 फरवरी तक देहरादून का अधिकतम तापमान क्रमशः 19, 19, 19, 18, 20, 21, 21 डिग्री रह सकता है। इस दौरान न्यूनतम तापमान आठ, सात, सात, नौ, 10, नौ, नौ डिग्री रहने का पूर्वानुमान है। सात से 10 फरवरी और 12 फरवरी को देहरादून में कहीं कहीं बादल भी छाए रहने की संभावना है।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।

Bhanu Bangwal

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *