Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

March 13, 2026

देहरादून पुलिस ने चरस और स्मैक के साथ चार तस्कर को किया गिरफ्तार

मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान चलाते हुए देहरादून पुलिस ने चरस और स्मैक तस्करों को गिरफ्तार किया। दो अलग-अलग थाना पुलिस ने ये कार्रवाई की।


मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान चलाते हुए देहरादून पुलिस ने चरस और स्मैक तस्करों को गिरफ्तार किया। दो अलग-अलग थाना पुलिस ने ये कार्रवाई की। रायपुर पुलिस ने तीन तस्करों को गिरफ्तार कर उनसे एक किलो 28 ग्राम चरस बरामद की। पुलिस के मुताबिक रिंग रोड बद्रीश कालोनी को जाने वाले रास्ते से उन्हें गिरफ्तार किया गया। आरोपियों की पहचान चन्द्र किशोर पुत्र गोविंद लाल निवासी भेन्तुला थाना लम्बगांव जिला टिहरी गढ़वाल, विनोद पुत्र भरत लाल निवासी भेंतुल्ला थाना लम्बगांव जिला टिहरी गढ़वाल और नरेश पुत्र दयालु निवासी आदर्श कॉलोनी नेहरूग्राम थाना रायपुर जनपद देहरादून के रूप में की गई।
वहीं, प्रेमनगर पुलिस ने एक तस्कर को 5.5 ग्राम स्मैक (मार्फिन) के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक चेकिंग के दौरान प्रेम नगर स्थित बुलबुल चौक के पास से उसे पकड़ा गया। पूछताछ में युवक ने अपना नाम त्रिलोक धामी पुत्र बहादुर सिंह धामी निवासी ग्राम शुक्लापुर थाना वसंत विहार देहरादून बताया। उसके पास से एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू भी बरामद किया गया।

Bhanu Bangwal

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *