Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

February 18, 2026

देहरादून महानगर कांग्रेस ने निकाली हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा, अभियान का घर घर संदेश लेकर जाएगी कांग्रेसः डॉ. गोगी

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर 26 जनवरी से उत्तराखंड में भी कांग्रेस कार्यकर्ता हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के तहत पदयात्रा निकाल रहे हैं। इसके तहत आज रविवार को देहरादून में महानगर कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. जसविंदर सिंह गोगी के नेतृव में देहरा कैंट विधानसभा क्षेत्र के कांवली ब्लॉक में पंडितवाडी, वसंत विहार में कार्यकर्ताओं ने हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा निकाली गई। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

इस मौके पर महानगर अध्यक्ष डॉ जसविंदर सिंह गोगी ने कहा कि आज देश के सारे सार्वजनिक उपक्रमों को मोदी सरकार बेचने में लगी है। महंगाई ने आम आदमी का जीवन दूभर कर दिया है और इन सब मुद्दों से जनता का ध्यान बंटाने के लिए बीजेपी ने पूरे देश को नफरत को आग में झोंकने का काम किया है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में पिछले छह सालों में भाजपा की राज्य सरकार ने प्रदेश को हर क्षेत्र में पीछे धकेल दिया है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उन्होंने कहा कि बेरोजगारी पिछले पचास वर्षों में सबसे ऊंचे स्तर पर है। राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों के लोगों में सरकारी उपेक्षा के खिलाफ जबरदस्त आक्रोश है। जोशीमठ, कर्णप्रयाग, रुद्रप्रयाग, मसूरी समेत अनेक पर्वतीय इलाकों में भूधंसाव व मकानों के दरकने के मामले सामने आए, लेकिन सरकार जान बूझ कर उन्हें नजरंदाज करने में लगी है। गोगी ने कहा कि आज जोशीमठ का अस्तित्व संकट में है, किंतु सरकार को चिंता एनटीपीसी की है, जनता की नहीं। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा से जो वातावरण पूरे देश में निर्मित हुआ है। उसको अब महानगर के हर वार्ड, हर घर तक पहुंचाने की जिम्मेदारी कांग्रेस कार्यकर्ताओं की है। उन्होंने कहा कि 26 जनवरी को शुरू हुआ हाथ से हाथ जोड़ो अभियान महानगर के सभी 100 वार्डों में लगातार दो महीनों तक चलेगा। इस दौरान हर घर दस्तक दे कर लोगों को भाजपा सरकार की कारस्तानियों से अवगत करवाया जाएगा। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्मानाने कहा कि पिछले चार वर्षों से पूरा देहरादून महानगर स्मार्ट सिटी के नाम पर बदरंग हो रखा है। सड़कें खुदी पड़ी हैं और शहर में पानी निकासी के लिए कोई ड्रेनेज प्लान नहीं है। धस्माना ने कहा कि उत्तराखंड में ट्रिपल इंजन की सरकार पूरी तरह से फ्लॉप हो चुकी है। आज के कार्यक्रम संयोजक अभिषेक तिवारी थे और कार्यक्रम का संचालन संजय शर्मा ने किया। इस मौके पर मुख्य रूप से सोनिया आनंद, लकी राणा, रामबाबू , प्रेम सागर, अवधेश कटारिया, शोभित तिवारी, सलीम, यसपाल सेठी, विजय प्रसाद भट्टराई, सूरज क्षेत्री, वीरेंद्र पंवार, फैसल, सरोज चौहान, सरस्वती, संगीता आदि मौजूद थे।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *