Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

February 12, 2026

संगठन सृजन शिविर में परिवार संग राहुल गांधी से मिले देहरादून कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ जसविंदर सिंह गोगी

हरियाणा के कुरुक्षेत्र में कांग्रेस की ओर से आयोजित संगठन सृजन प्रशिक्षण शिविर के दौरान देहरादून कांग्रेस के जिलाध्यक्ष डॉ जसविंदर सिंह गोगी ने पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की। इस दौरान संगठनात्मक मजबूती, जनसमस्याओं तथा आगामी राजनीतिक रणनीतियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

जसविंदर गोगी ने राहुल गांधी को देहरादून क्षेत्र से जुड़े विभिन्न स्थानीय मुद्दों, संगठन की वर्तमान स्थिति और जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रियता से अवगत कराया। उन्होंने क्षेत्र में जनता से जुड़े मुद्दों पर पार्टी की भूमिका को और प्रभावी बनाने की आवश्यकता पर भी जोर दिया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

 

राहुल गांधी ने संगठन सृजन अभियान को कांग्रेस की मजबूती की नींव बताते हुए जिला व शहर स्तर के अध्यक्षों को जनता के बीच सक्रिय रहकर संघर्ष करने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि संगठन की ताकत कार्यकर्ताओं से आती है और जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता देना कांग्रेस की पहचान है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उन्होंने जिला अध्यक्षों के परिवार से मिलकर उनके संयम और समर्थन के लिए आभार प्रकट किया। राजनीति में बिना परिवार के समर्थन के कार्य नहीं किया जा सकता और परिवार का मनोबल बढ़ाने के लिए उन्होंने परिवार से मुलाकात करने का कार्यक्रम बनाया। उल्लेखनीय है कि हरियाणा के कुरुक्षेत्र में 13 से 22 जनवरी 2026 तक चल रहे इस प्रशिक्षण शिविर में हरियाणा व उत्तराखंड के जिला एवं शहर कांग्रेस अध्यक्ष भाग ले रहे हैं। जहां संगठन विस्तार और रणनीति को लेकर प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।

Bhanu Bangwal

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *