देश में कोरोना के नए संक्रमितों में आई कमी, फिर भी आंकड़े चिंताजनक, उत्तराखंड में मामूली गिरावट
देश में एक बार फिर कोरोना का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। हालांकि, पिछले 24 घंटे में नए संक्रमितों में कमी दर्ज की गई। फिर भी आंकड़े अभी चिंताजनक हैं। उत्तराखंड में भी इसी तरह की स्थिति है। शनिवार 25 जून की सुबह केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 15940 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 20 मरीजों की कोरोना से मौत हुई। वहीं, केरल ने 11 बैकलॉग मौतें जोड़ी हैं। अब देश में कोरोना से मरने वाले लोगों की संख्या 524974 हो गई है। पिछले 24 घंटे में 12425 मरीज कोरोना से स्वस्थ हुए। अब कोरोना से स्वस्थ होने वाले कुल लोगों की संख्या 42761481 हो गई है। वर्तमान में ऐसे में देश में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या 91779 पर पहुंच गई है। राष्ट्रीय टीकाकरण अभियान के तहत कल देश में 1573341 लोगों को कोरोनारोधी टीके लगाए गए। अब तक कुल 1969440932 वैक्सीनेशन हो चुका है।पिछले सात दिन के आंकड़े
देश में शुक्रवार 24 जून को कोरोना के 17336 नए केस और 13 लोगों की मौत, गुरुवार 23 जून को कोविड के 13313 नए मामले और 38 लोगों की मौत, बुधवार 22 जून को 12249 नए मामले और 13 लोगों की मौत, मंगलवार 21 जून को कोरोना के 9923 नए केस और 17 मौत, सोमवार 20 जून को कोरोना के 12781 नए मामले और 18 लोगों की मौत, रविवार 19 जून को 12899 नए संक्रमित और 15 लोगों की मौत, शनिवार 18 जून को कोरोना के 13,216 नए मामले और 23 लोगों की मौत, शुक्रवार 17 जून को कोविड-19 के 12847 नए मामले और 14 लोगों की मौत हुई थी।
उत्तराखंड में सातवें दिन भी नहीं हुई कोई मौत
उत्तराखंड में एक बार फिर से कोरोना के नए केस की संख्या में चढ़ाव का दौर जारी है। लगातार दो दिन तक 50 से ज्यादा नए संक्रमित मिलने के बाद अब इसमें कमी दर्ज की गई है। राहत की बात ये है कि सातवें दिन भी किसी मरीज की कोरोना से मौत नहीं हुई। शुक्रवार 24 जून की शाम को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक, प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 40 नए संक्रमित मिले। एक दिन पहले गुरुवार 23 जून को 52 नए संक्रमित मिले थे। उत्तराखंड में यदि टीकाकरण की बात की जाए तो शुक्रवार को 830 केंद्रों में 6440 लोगों को कोरोना के टीके लगाए गए।
उत्तराखंड की पूरी रिपोर्ट पढ़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें-
2022.06.24 Health Bulletin
कोरोना से अब तक 7693 मौत
उत्तराखंड में एक जनवरी 2022 से लेकर अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 93355 हो गई है। इनमें से 89582 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 40 मरीज स्वस्थ हुए। एक्टिव मरीजों की संख्या 183 है। कोरोना की पहली लहर से लेकर अब तक प्रदेश में कुल 7695 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। वहीं, एक जनवरी 2022 से अब तक 277 लोगों की कोरोना से जान जा चुकी है। इस अवधि में मौत की दर 0.30 फीसद है। इस अवधि में रिकवरी दर 95.96 फीसद है। सात मई 2021 को सर्वाधिक 9642 नए कोरोना संक्रमित मिले थे। 15 मई 2021 को सर्वाधिक 197 मौत दर्ज की गई। तीसरी लहर में एक फरवरी 2022 को सर्वाधिक 18 लोगों की मौत दर्ज की गई।



