देश में कोरोना के नए संक्रमितों में कमी दर्ज, उत्तराखंड में भी राहत
भारत में कोरोना के नए संक्रमितों की संख्या में उतार चढ़ाव का दौर जारी है। एक बार फिर से नए संक्रमितों की संख्या में कमी दर्ज की गई। उत्तराखंड में भी राहत देखी गई। रविवार सात अगस्त की सुबह केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 18738 नए केस सामने आए। इस दौरान 40 मरीजों की कोरोना से मौत हुई। देश में अब तक कुल 526689 लोगों को कोरोना से मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटे में 18558 लोगों ने कोरोना को मात दी। अब तक कुल 43484110 लोग कोरोना से स्वस्थ हो चुके हैं। वर्तमान में एक्टिव केस की संख्या 134933 है। कल 2958617 लोगों को कोरोनारोधी टीके लगाए गए। अब तक कुल 2062179411 वैक्सीनेशन हो चुका है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)पिछले सात दिन के आंकड़े
देश में शनिवार छह अगस्त को कोरोना के 19406 नए केस और 49 लोगों की मौत, शुक्रवार पांच अगस्त को कोरोना के 20551 नए संक्रमित और 70 मरीजों की मौत, गुरुवार चार अगस्त को कोरोना के 19893 नए संक्रमित और 53 मरीजों की मौत, बुधवार तीन अगस्त को कोरोना के 17135 नए संक्रमित और 47 मरीजों की मौत, मंगलवार दो अगस्त को कोरोना के 13734 नए केस और 34 मरीजों की मौत, सोमवार एक अगस्त को 16464 नए संक्रमित और 39 मरीजों की मौत, रविवार 31 जुलाई को कोरोना के 19673 नए संक्रमित और 45 मरीजों की मौत हुई थी। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
उत्तराखंड में चार दिन बाद नहीं हुई कोई मौत
उत्तराखंड में कोरोना के नए संक्रमितों की संख्या में उतार चढ़ाव का दौर जारी है। एक बार फिर से नए संक्रमितों की संख्या में कमी दर्ज की गई। साथ ही राहत की बात ये है कि चार दिन बाद किसी मरीज की मौत नहीं हुई। इससे पहले हर दिन मौत का सिलसिला चल रहा था। शनिवार छह अगस्त की शाम को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक, प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 294 नए संक्रमित मिले। एक दिन पहले शुक्रवार पांच अगस्त को 331 नए संक्रमित मिले थे और एक मरीज की जान चली गई थी। उत्तराखंड में यदि टीकाकरण की बात की जाए तो शनिवार को 801 केंद्र में 26185 लोगों को कोरोना के टीके लगाए गए। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए) (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
उत्तराखंड की पूरी रिपोर्ट पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें, (खबर आगे भी जारी है)-2022.08.06 Health Bulletin
कोरोना से अब तक 7717 मौत
उत्तराखंड में एक जनवरी 2022 से लेकर अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 99717 हो गई है। इनमें से 93977 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 212 मरीज स्वस्थ हुए। एक्टिव मरीजों की संख्या 1905 है। कोरोना की पहली लहर से लेकर अब तक प्रदेश में कुल 7717 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। वहीं, एक जनवरी 2022 से अब तक 299 लोगों की कोरोना से जान जा चुकी है। इस अवधि में मौत की दर 0.30 फीसद है। इस अवधि में रिकवरी दर 94.24 फीसद है। सात मई 2021 को सर्वाधिक 9642 नए कोरोना संक्रमित मिले थे। 15 मई 2021 को सर्वाधिक 197 मौत दर्ज की गई। तीसरी लहर में एक फरवरी 2022 को सर्वाधिक 18 लोगों की मौत दर्ज की गई।

Bhanu Prakash
लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।



