भारत में कोरोना के नए संक्रमितों में गिरावट दर्ज, उत्तराखंड में भी राहत
भारत में कोरोना के नए संक्रमितों की संख्या में उतार चढ़ाव का दौर जारी है। एक बार फिर से इसमें गिरावट दर्ज की गई है। वहीं, उत्तराखंड में भी राहत है। शनिवार 17 सितंबर की सुबह केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 5734 नए संक्रमित मिले। इस दौरान 29 लोगों की मौत दर्ज की गई। इनमें 13 मौत पिछली जोड़ी गई हैं। ये हर दिन का ढर्रा है कि राज्यों की ओर से देरी से मौत की सूचना दी जाती है। ऐसे में अब तक कोरोना से मरने वालों की कुल संख्या 528302 हो गई है। पिछले 24 घंटे में 5618 मरीजों ने कोरोना को मात दी। अब तक कोरोना से कुल 43953374 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। एक्टिव केस की संख्या 46848 है। शुक्रवार को 2392530 लोगों को कोरोनारोधी टीके लगाए गए। अब तक कुल 2164170550 वैक्सीनेशन हो चुका है।पिछले सात दिन के आंकड़े
देश में शुक्रवार 16 सितंबर को कोरोना के 6394 नए संक्रमित और 23 मरीजों की मौत, गुरुवार 15 सितंबर को कोरोना के 6402 नए संक्रमित और 34 मरीजों की मौत, बुधवार 14 सितंबर को कोरोना के 5096 नए संक्रमित और 31 की मौत, मंगलवार 13 सितंबर को कोरोना के 4355 नए संक्रमित और 13 की मौत, सोमवार 12 सितंबर को कोरोना के 5217 नए संक्रमित और 15 मरीजों की मौत, रविवार 11 सितंबर को कोरोना के 5072 नए संक्रमित और 11 की मौत, शनिवार 10 सितंबर को कोरोना के 5552 नए संक्रमित और 18 मरीजों की मौत हुई थी। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
उत्तराखंड में दूसरे दिन भी किसी मरीज की मौत
उत्तराखंड में कोरोना के नए संक्रमितों की संख्या में उतार चढ़ाव का दौर जारी है। दैनिक मरीजों में पिछले दिन की अपेक्षा कोई खास अंतर नहीं आया। राहत की बात ये है कि दूसरे दिन भी किसी मरीज की कोरोना से मौत नहीं हुई। शुक्रवार 16 सितंबर की शाम को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक, प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 34 नए संक्रमित मिले। एक दिन पहले गुरुवार 15 सितंबर को 33 नए संक्रमित मिले थे। उत्तराखंड में यदि टीकाकरण की बात की जाए तो शुक्रवार को 787 केंद्र में 12297 लोगों को कोरोना के टीके लगाए गए। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
उत्तराखंड की पूरी रिपोर्ट पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें, (खबर आगे भी जारी है)-2022.09.16 Health Bulletin
कोरोना से अब तक 7745 मौत
उत्तराखंड में एक जनवरी 2022 से लेकर अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 103880 हो गई है। इनमें से 99601 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 44 मरीज स्वस्थ हुए। एक्टिव मरीजों की संख्या 197 है। कोरोना की पहली लहर से लेकर अब तक प्रदेश में कुल 7745 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। वहीं, एक जनवरी 2022 से अब तक 327 लोगों की कोरोना से जान जा चुकी है। इस अवधि में मौत की दर 0.31 फीसद है। इस अवधि में रिकवरी दर 95.88 फीसद है। सात मई 2021 को सर्वाधिक 9642 नए कोरोना संक्रमित मिले थे। 15 मई 2021 को सर्वाधिक 197 मौत दर्ज की गई। तीसरी लहर में एक फरवरी 2022 को सर्वाधिक 18 लोगों की मौत दर्ज की गई।

Bhanu Prakash
लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।



