Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

February 19, 2026

Video: नए अंदाज में दिखीं डांस क्विन सपना चौधरी, एयरपोर्ट पर ही शुरू कर दिया नाचना, खुद किया वीडियो शेयर

युवा दिलों की धड़कन और डांस क्विन सपना चौधरी हर बार कुछ अलग अंदाज में नजर आती हैं। इस बार वह एयरपोर्ट में ही डांस करती नजर आईं। इसकी वीडियो भी उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट में शेयर किया।

युवा दिलों की धड़कन और डांस क्विन सपना चौधरी हर बार कुछ अलग अंदाज में नजर आती हैं। इस बार वह एयरपोर्ट में ही डांस करती नजर आईं। इसकी वीडियो भी उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट में शेयर किया। सपना चौधरी को अपने शानदार डांस के लिए पहचाना जाना जाता है। तभी तो अधिकतर हरियाणवी गानों में सपना चौधरी को देखा जा सकता है। इसी वजह से उन्हें देसी डांसिंग क्वीन भी कहा जाता है। सपना चौधरी ने हाल ही में एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया। इस वीडियो में वह मॉडर्न ड्रेस में नजर आ रही हैं। दिलचस्प यह है कि वह एयरपोर्ट पर झूमकर डांस कर रही हैं। इस तरह सपना चौधरी का यह वीडियो उनके पहले वीडियो से काफी अलग है।
हरियाणवी क्वीन सपना चौधरी ने इस वीडियो को शेयर करते हुए इंस्टाग्राम पर लिखा कि-मुझे 1990 के दशक का संगीत पसंद है। इस वीडियो में वह ‘कॉलेज की लड़कियां, गाने पर डांस कर रही हैं। उनके इस वीडियो को फैन्स खूब पसंद कर रहे हैं। उनके इस वीडियो पर एक लाख से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sapna Choudhary (@itssapnachoudhary)

सपना चौधरी हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री का बड़ा नाम हैं। उनका सॉन्ग ‘तेरी आंख्या का यो काजल’ तो पूरे देश में ही पॉपुलर है। सपना बिग बॉस में भी नजर आ चुकी हैं। वहां भी उनका अंदाज फैन्स को खूब पसंद आया था। इसके अलावा सपना भोजपुरी, पंजाबी इंडस्ट्री के अलावा बॉलीवुड फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं।

Bhanu Bangwal

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *