देश में चौथे दिन भी कोरोना के नए संक्रमित 20 हजार के पार, उत्तराखंड में फिर से विस्फोट
देश में कोरोना के नए संक्रमितों में एक बार फिर से उछाल देखा गया। लगातार चौथे दिन नए संक्रमितों की संख्या 20 हजार से ज्यादा रही। वहीं, उत्तराखंड में भी कोरोना का विस्फोट हुआ और एक मरीज की जान भी गई। रविवार 17 जुलाई की सुबह केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 20528 नए केस मिले। इस दौरान 49 लोगों की मौत हुई। कोरोना से अब तक कुल 525709 लोगों की मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटे में 17790 मरीज कोरोना से स्वस्थ हुए। अब तक कुल 43081441 लोग कोरोना को मात दे चुके हैं। एक्टिव केस की संख्या 143449 है। राष्ट्रीय टीकाकरण अभियान के तहत कल 2559840 लोगों को कोरोनारोधी टीके लगाए गए। अब तक कुल 1999889097 वैक्सीनेशन हो चुका है।पिछले सात दिन के आंकड़े
देश में शनिवार 16 जुलाई को कोरोना के 20044 नए केस और 56 लोगों की मौत, शुक्रवार 15 जुलाई को कोरोना के 20038 नए केस और 47 लोगों की मौत, गुरुवार 14 जुलाई को कोरोना के 20139 नए मामले और 38 लोगों की मौत, बुधवार 13 जुलाई को कोरोना के 16906 नए केस और 45 लोगों की मौत, मंगलवार 12 जुलाई को कोरोना के 13615 नए केस और 20 मरीजों की मौत, सोमवार 11 जुलाई को कोरोना के 16678 नए मामले और 26 लोगों की मौत, रविवार 10 जुलाई को कोरोना के 18257 नए संक्रमित मिले और 42 संक्रमितों की मौत हुई थी।
उत्तराखंड में लगातार दूसरे दिन नए संक्रमित सौ के पार, एक की मौत
उत्तराखंड में कोरोना का लगातार दूसरे दिन भी विस्फोट देखने को मिला। लगातार दूसरे दिन नए संक्रमितों की संख्या सौ के पार दर्ज की गई। वहीं, एक मरीज की कोरोना से मौत हुई। शनिवार 16 जुलाई की शाम को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक, प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 118 नए संक्रमित मिले। इस दौरान एम्स ऋषिकेश में एक मरीज की मौत हुई। एक दिन पहले शुक्रवार 15 जुलाई को 115 नए संक्रमित मिले थे। उत्तराखंड में यदि टीकाकरण की बात की जाए तो शनिवार को 874 केंद्रों में 19846 लोगों को कोरोना के टीके लगाए गए।
उत्तराखंड की पूरी रिपोर्ट पढ़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें-
2022.07.16 Health Bulletin
कोरोना से अब तक 7704 मौत
उत्तराखंड में एक जनवरी 2022 से लेकर अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 94648 हो गई है। इनमें से 90428 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 53 मरीज स्वस्थ हुए। एक्टिव मरीजों की संख्या 515 से बढ़कर 577 हो गई है। कोरोना की पहली लहर से लेकर अब तक प्रदेश में कुल 7704 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। वहीं, एक जनवरी 2022 से अब तक 284 लोगों की कोरोना से जान जा चुकी है। इस अवधि में मौत की दर 0.30 फीसद है। इस अवधि में रिकवरी दर 95.54 फीसद है। सात मई 2021 को सर्वाधिक 9642 नए कोरोना संक्रमित मिले थे। 15 मई 2021 को सर्वाधिक 197 मौत दर्ज की गई। तीसरी लहर में एक फरवरी 2022 को सर्वाधिक 18 लोगों की मौत दर्ज की गई।



