उत्तराखंड में पांच जिलों में नहीं मिला कोरोना का मरीज, तीन जिलों में मिले एक-एक मरीज, 4032 को लगे टीके
उत्तराखंड में सोमवार को 4032 लोगों को कोरोना के टीके लगाए गए। वहीं, अब तक 14546 लोगों को कोरोना के टीके लग चुके हैं। वहीं, राहत की बात ये रही कि आज भी 62 नए संक्रमित मिले।

उत्तराखंड में सोमवार को 4032 लोगों को कोरोना के टीके लगाए गए। वहीं, अब तक 14546 लोगों को कोरोना के टीके लग चुके हैं। वहीं, राहत की बात ये रही कि आज भी 62 नए संक्रमित मिले। साथ ही 254 लोग स्वस्थ हुए और चार की मौत हुई। उत्तराखंड में कोरोना संक्रमितों का कुल आंकड़ा 95702 हो गया है। इनमें से 91221 लोग स्वस्थ हुए। कोरोना से अब तक 1635 लोगों की मौत हो चुकी है। वर्तमान में प्रदेश में कोरोना के कुल एक्टिव केस 1523 हैं। आज देहरादून में सर्वाधिक 28 संक्रमित मिले। अल्मोड़ा, बागेश्वर, चंपावत, पौड़ी और उत्तरकाशी में आज एक भी नया संक्रमित नहीं मिला। पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग और टिहरी गढ़वाल में एक एक संक्रमित मिले।








