Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

February 14, 2026

भारत में कोरोना ने तोड़ा एक दिन का रिकार्ड, 184372 नए संक्रमित, 1027 मौत, उत्तराखंड में 13 की मौत

भारत में कोरोना ने एक दिन में दर्ज सबसे ज्यादा मामलों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की बुधवार की सुबह जारी की गई रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटे में 184372 नए कोरोनावायरस के मामले सामने आए।


भारत में कोरोना ने एक दिन में दर्ज सबसे ज्यादा मामलों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की बुधवार की सुबह जारी की गई रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटे में 184372 नए कोरोनावायरस के मामले सामने आए। वहीं, 1,027 लोगों की मौत कोरोना से हुई।

भारत में बुधवार यानी 14 अप्रैल, 2021 की सुबह तक पिछले एक दिन में कोविड-19 के अब तक के सबसे ज्यादा केस सामने आए हैं। पिछले 24 घंटे में देश में 184372 नए कोरोनावायरस मामले सामने आए हैं। भारत ऐसा लगातार चौथा दिन है, जब देश में डेढ़ लाख से ज्यादा मामले सामने आए हैं। इस अवधि में 1,027 मरीजों की मौत हुई है।
नए मामलों ने कोविड की शुरुआत से अब तक का सबसे ऊंचा आंकड़ा छुआ है। यह आठवां दिन है, जब देश में 1 लाख से ज्यादा केस सामने आए हैं। 18 अक्टूबर, 2020 के बाद से मौतों की संख्या सबसे ज्यादा है। उस तारीख में देश में कोरोना से अब तक की सबसे ज्यादा 1033 मौत हुई थीं। वहीं, मंगलवार की सुबह तक उसके पिछले 24 घंटे में 1,61,736 नए कोविड-19 के मामले दर्ज हुए थे और 879 मौतें हुई थीं।
कोरोना के लिहाज से उत्तराखंड की स्थिति चिंताजनक
उत्तराखंड में कोरोना का इस साल का सबसे बड़ा विस्फोट हुआ। मंगलवार 13 अप्रैल स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक 24 घंटे के भीतर 1925 नए संक्रमित मिले। 13 की मौत हुई और 405 लोग स्वस्थ हुए। वर्तमान में एक्टिव केस की संख्या 9353 हो गई है। उत्तराखंड में अब कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 112071 हो गई है। इनमें से 98897 स्वस्थ हो चुके हैं। 1780 की मौत हो चुकी है। ये प्रदेश में कोरोना का दूसरा सर्वाधिक आंकडा है। इससे पहले 19 सितंबर को सर्वाधिक मामले सामने आए थे। तब एक दिन में 2078 मामलों का रिकार्ड दर्ज है। वहीं, प्रदेश में इस साल सर्वाधिक मौत दर्ज की गई। इससे पहले 18 दिसंबर को पंद्रह मौत हुई थी, जबकि 21 दिसंबर, 22 व दिसंबर 26 को मौत का आंकड़ा तेरह था।
कोरोना संक्रमितों की बात करें तो मंगलवार को सर्वाधिक 775 संक्रमित देहरादून जिले में मिले। हरिद्वार में 594, नैनीताल में 217, उधमसिंह नगर में 172 संक्रमित मिले। बढ़ते मामलों को देख प्रदेश के 54 स्थानों पर लॉकडाउन लगाया हुआ है। यहां बनाए कंटेनमेंट जोन में सख्त प्रतिबंध हैं।
नाइट कर्फ्यू में आधा घंटा की छूट, 54 स्थानों पर लॉकडाउन
उत्तराखंड के देहरादून में नगर निगम क्षेत्र, कैंट क्षेत्र और क्लेमंटाउन क्षेत्र में नाइट कर्फ्यू है। इसमें अब सीएम तीरथ सिंह रावत के आदेश पर आधा घंटा की छूट दी जा रही है। यानी अब नाइट कर्फ्यू रात साढ़े दस बजे से सुबह पांच बजे तक रहेगा। वहीं, कंटेनमेंट जोन में देहरादून में 30, हरिद्वार में छह, नैनीताल में 17, पौड़ी में एक कंटेनमेंट जोन बनाया गया है।

Bhanu Bangwal

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *