Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

February 17, 2026

एसआरएचयू में दीक्षारंभः भविष्य की ओर पहला कदम, राह दिखाए लाइफ का कंपस

देहरादून के डोईवाला क्षेत्र में स्थित स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय (एसआरएचयू) जौलीग्रांट में नए शैक्षणिक सत्र 2025-26 के शुभारंभ के अवसर पर ‘दीक्षारंभ’ ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस भव्य कार्यक्रम के माध्यम से स्कूल ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी, स्कूल ऑफ योगा साइंसेज, स्कूल ऑफ फार्मास्यूटिक्ल साइंसेज, स्कूल ऑफ बॉयोसाइंसेज, स्कूल ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, पैरामेडिकल, पुस्तकालय एवं सूचना प्रबंधन केंद्र में प्रवेश लेने वाले छात्र-छात्राओं का विश्वविद्यालय परिवार में औपचारिक स्वागत किया गया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय की शिक्षण परंपराओं, मूल्यों, अनुशासन और अवसरों से परिचित कराना था। ताकि इससे वे आत्मविश्वास के साथ अपने शैक्षणिक सफर की शुरुआत कर सकेंगे। ‘दीक्षारंभ’ के दौरान छात्रों को विश्वविद्यालय की विविध सुविधाओं, शैक्षणिक ढांचे, छात्र-कल्याण योजनाओं, शोध अवसरों और सामाजिक उत्तरदायित्व की दिशा में विश्वविद्यालय की भूमिका से अवगत कराया गया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

 

एसआरएचयू के कुलपति डॉ. राजेंद्र डोभाल ने छात्रों को प्रेरणादायक संबोधन दिया। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे ज्ञान, अनुशासन और सेवा की भावना को आत्मसात करते हुए अपने भविष्य का निर्माण करें। प्रति कुलपति डॉ. एके देवरारी, महानिदेशक शैक्षणिक विकास डॉ. विजेंद्र चौहान, लेफ्टिनेंट जनरल (रिटा.) डॉ.दलजीत सिंह ने भी छात्र-छात्राओं को संबोधित किया। इस दौरान विभिन्न स्कूलों के डीन व फैकल्टी सदस्य मौजूद रहे।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।

Bhanu Bangwal

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *