Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

February 28, 2026

देहरादून में एसएसपी कार्यालय पहुंचे कांग्रेसी, इस बात पर की गई आपत्ति

देहरादून में महानगर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में आज पार्टी कार्यकर्ता एसएसपी कार्यालय पहुंचे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि संगठन के पार्षद पर झूठे निराधार एवं राजनीतिक दुर्भावना से कार्रवाई की जा रही है। इस संबंध में एसएसपी कार्यालय में ज्ञापन सौंपा गया। साथ ही मांग की गई कि पूरे प्रकरण की उच्च स्तरीय एवं समयबद्ध जांच कराई जाए। झूठे आरोप लगाने वालों के विरुद्ध कठोर विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

इस अवसर पर महानगर कांग्रेस कमेटी देहरादून के अध्यक्ष डॉ. जसविंदर सिंह गोगी ने कहा कि हमारे पार्षदों पर लगाए जा रहे आरोप पूरी तरह से राजनीतिक साजिश का हिस्सा हैं। कांग्रेस के जनप्रतिनिधि सदैव संवैधानिक मर्यादाओं के भीतर रहकर जनहित के मुद्दे उठाते रहे हैं। विपक्ष की आवाज को दबाने और जनता का ध्यान मूल मुद्दों से भटकाने के लिए इस प्रकार की झूठी कहानियां गढ़ी जा रही हैं। हम प्रशासन से निष्पक्ष और पारदर्शी जांच की अपेक्षा करते हैं तथा दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हैं। कांग्रेसियों का कहना है कि एक पार्षद पर नगर निगम की महिला कर्मचारी से मारपीट का झूठा आरोप लगाया गया है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष कांग्रेस सूर्याकांत धस्माना ने कहा कि लोकतंत्र में असहमति और जनहित के प्रश्न उठाना कोई अपराध नहीं है। यदि कांग्रेस के पार्षदों की छवि खराब करने का प्रयास किया जाएगा तो संगठन चुप नहीं बैठेगा। प्रशासन को चाहिए कि वह राजनीतिक दबाव से मुक्त होकर निष्पक्ष जांच करे और झूठे आरोप लगाने वालों को कानून के दायरे में लाए। अन्यथा कांग्रेस पार्टी लोकतांत्रिक तरीके से व्यापक जनआंदोलन के लिए बाध्य होगी। महानगर कांग्रेस कमेटी ने स्पष्ट किया कि संगठन कानून एवं संविधान में पूर्ण विश्वास रखता है और न्याय मिलने तक संघर्ष जारी रहेगा। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

इस अवसर पर मुख्य रूप से पार्षद अभिषेक तिवारी, वीरेंद्र बिष्ट, रोबिन त्यागी, अर्जुन सोनकर, कोमल वोहरा, मोनिका चौधरी, संगीता गुप्ता, मुकीम भूरा, जगदीश धीमन, संजय शर्मा, जितेंद्र तनेजा,विंकल अरोड़ा, सुमित्रा ध्यानी, राजीव पुंज, विपुल नौटियाल, अभिनव थापर, दीवान बिस्ट, अरुण बलूनी, नितिन रावत, स्वस्तिक चोपड़ा, पिया थापा, इलाइस अंसारी, वीरेंद्र पंवार, ललित बद्री, सुनील जयसवाल, अर्जुन पासी, शिवांशु जैसवाल, प्रमोद मुंशी, अनिल डोबरियाल, दीपक बिष्ट, शोभित तिवारी, लकी राणा, गुलशन, प्रवीण भारद्वाज, सौरभ शर्मा, मनीष गर्ग आदि मौजूद थे।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।

Bhanu Bangwal

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *